गुरुवार, 8 सितंबर 2016

ये सोने के अंडे देने वाली मुर्गी नहीं है
फिर भी है करोड़पति, सोती है सोने के बिस्तर पर


आपने बचपन में एक ऐसी मुर्गी की कहानी जरूर सुनी होगी जोकि रोज एक सोने का अंडा देती थी। आज वह मुर्गी तो नहीं है लेकिन हां एक ऐसी मुर्गी जरूर है जोकि करोड़पति है, जिसके पास लक्जरी गांड़ियों से लेकर सभी सुख सुविधाएं हैं। इसीलिए चाहे यह मुर्गी सोने के अंडे न दे लेकिन स्वयं सोने के बिस्तर पर सोती है। नौकर-चाकर से लेकर बड़ी-बड़ी गाडियां रखने वाली यह मुर्गी स्वयं के सिक्युरिटी गार्ड और शेफ भी रखती है। इस मुर्गी का नाम गीगू है।

एक करोड़ डॉलर यानी लगभग 66 करोड़ 95 लाख रुपए की मालकिन गीगू मुर्गी को बंगला, गाड़ी और बेहतरीन खाना संपत्ति के रूप में उसके मालिक से विरासत में मिला है। इस मुर्गी के दोनों मालिकों की मौत के बाद उनकी सारी संपत्ति गीगू के नाम कर दी गई। गीगू के बाद ये संपत्ति उसके चूजों को मिल जाएगी।

असल में हुआ यू कि गीगू मुर्गी के मालिक ब्रिटिश पब्लिशर माइल्स ब्लैकवेल निसंतान थे। पत्नी की मृत्यु के कुछ समय बाद ही उनकी भी मृत्यु हो गई। उनके पास बेशुमार दौलत थी। मरने के पहले उन्होंने उसमें से अधिकांश संपत्ति चैरिटी के लिए दान कर दी थी। परंतु हां 15 मिलियन डॉलर उन्होंने मुर्गी के नाम कर दिए थे ताकि उनके जाने के बाद उसे किसी तरह की कोई तकलीफ न हो और इस तरह गीगू नामक यह मुर्गी विश्व की सबसे अमीर मुर्गी बन गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें