ऐसे रहते हैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एकदम फिट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। हमारी ओर से उन्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। अधिकतर लोगों को आश्चर्य होता है कि इतनी उम्र में वह कैसे इतने सक्रिय और चुस्त दुरूस्त बने रहते हैं। विश्व के देश-विदेशों की इतनी यात्राएं करते हैं। आज प्रधानमंत्री श्री मोदी 67 वर्ष के हो गए। इसके बावजूद भी वे पूर्णतः फिट हैं। आप जानते हैं कैसे? क्या कहा नहीं तो चलिए हम आपको बताएं देते हैं।
श्री मोदीजी इसके लिए प्रतिदिन योगा और कसरत तो करते ही हैं। साथ ही विटामिन बी, विटामिन डी, विटामिन सी और विटामिन से भरपूर हिमाचल प्रदेश की मशरूम भी खाते हैं। यह राज उन्होंने स्वयं खुला है कि वह मशरूम लेते हैं जिसकी कीमत है 30 हजार रुपए किलो। मोदीजी ने गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के बाद एक बार पत्रकारों के साथ अनौपचारिक वार्ता में कहा था कि मेरी अच्छी सेहत का राज हिमाचल प्रदेश की मशरूम है। यह फल अनेक गुणों से भरपूर है। नियमित रूप से इसकै सेवन से हृदय की तकलीफ नहीं होती। आपको बता दें कि श्री नरेंद्र मोदीजी के गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से पूर्व वह भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में हिमाचल प्रदेश के प्रभारी थे, तभी से वह इस मशरूम का सेवन करते आ रहे हैं।
मोदी के स्वास्थ्य का राज बनी मशरूम का वैज्ञानिक नाम माकरुला एक्स्यूलेंटा है। यह हिमाचल, उत्तराखंड, कश्मीर समेत बर्फीले क्षेत्रों में पाई जाती है। सामान्यतः यह फरवरी से अप्रैल के बीच बर्फ के पिघलने के बाद जंगलों में स्वयं घनी घास में उगती है। इसको खोजने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में उगने वाली इस मशरूम की अमेरिका, यूरोप, फ्रांस, इटली, स्विटजरलैंड आदि देशों में बहुत मांग है। यही कारण है कि हिमाचल के लोगों की यह रोजी-रोटी का प्रमुख साधन है। विशेष बात तो यह कि वह अपने आप उगती है। यही कारण है कि हजारों हिमाचली लोग इसकी तलाश में जंगलों में घूमते रहते हैं। व्यापारी लोग इस मशरुम को 10-15 हजार रुपए किलो मे खरीदते हैं और 25-30 हजार रुपए किलो में बेचते हैं। फाइव स्टार होटल में लोगों की यह फेवरेट डिश है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें