यह पशु नहीं है किसी वीवीआईपी से कम
मिली हुई है जेड प्लस सिक्योरिटी
आपने महत्वपूर्ण एवं उच्च पदों के वीवीआईपी लोगों को जेड प्लड सिक्योरिटी दिए जाने की बात जरूर सुनी और देखी होगी। यह एक आम बात हो सकती लेकिन अगर हम आपसे कहे कि एक ऐसा पशु भी है जिसे जेड प्लस सिक्योरिटी दी गई है तो आपको शायद ही यकीन हो लेकिन यह सच है। चलिए इस पशु के बारे में आपको बताते हैं।विश्व में निरंतर पशु की घटी संख्या एक चिंता का विषय बना हुआ है। यह बात दूसरी है कि जानवरों को बचाने के लिए सरकारी और निजी दोनों स्तरों पर काम किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में, एक ऐसा पशु भी है, जिसे हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की तरह सुरक्षा मिली हुई है। जानकर आश्चर्य हुआ न लेकिन यह बिल्कुल सच है। जी हां! यह पशु कोई और नहीं बल्कि सूडान नामक एक सफेद गैंडा है जिसको जेड प्लस सिक्योरिटी में रखा जाता है। इस नर गैंडे का जन्म सूडान में हुआ था। इसकी सुरक्षा में 24 घंटे बंदूक थामें सुरक्षाकर्मी रहते हैं। ये विश्व का अंतिम सफेद नर गैंडा है। इसीलिए इसे इतनी सुरक्षा दी गई है। इसके अलावा भी विश्व की आखिरी दो मादा गैंडों की भी इस तरह से रक्षा की जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें