Thursday 30 November 2017


आज का विचार 

 इस तरह से अपना व्यवहार रखना चाहिए कि अगर कोई तुम्हारे बारे में बुरा भी कहे,
 तो कोई भी उस पर विश्वास न करे।

Wednesday 29 November 2017


आज का विचार 


जिंदगी साइकिल चलाने जैसी है,
अगर आप अपना बैलेंस बनाये रखना चाहते है तो चलते रहे

 

Tuesday 28 November 2017




आज का विचार 

हम चीजो को उस तरह से नही देखते जिस तरह से वे है बल्कि हम चीजो को उस तरह से देखते है जिस तरह के हम है।

Monday 27 November 2017


आज का विचार 

तू छोड़ दे कोशिशें; इन्सानों को पहचानने की !
यहाँ जरुरतों के हिसाब से; सब बदलते नकाब हैं !
अपने गुनाहों पर; सौ पर्दे डालकर,
हर शख़्स कहता है; “ज़माना बड़ा ख़राब है”

Sunday 26 November 2017


आज का विचार 

जुबान का वजन बहुत कम होता है
पर बहुत कम लोग इसे सम्हाल पाते है।

Thursday 23 November 2017



आज का विचार 

कभी-कभी सम्मान देना ही सबसे बड़ा योगदान सिद्ध होता है।

Tuesday 21 November 2017



आज का विचार 

यात्रा मुश्किल, लंबी और थकाने वाली हो सकती है लेकिन निश्चय ही यह आनंदायक होती है। इसलिए यात्रा से आनंद उठाएं और फिर आकर अपने काम में जुट जाएं।

समय की जरूरत को देखते हुए बदलेगी कृषि शिक्षा
होगा जैविक कृषि में एमएससी 
और पशुचिकित्सा में आयुर्वेद विषय शामिल


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विज़न 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने की योजना को वास्तविक धरातल पर उतारने के लिए सरकार के सभी विभाग सक्रिय हैं। इसके लिए जहां किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए किसानों की पाठशालाएं लगाई जा रही हैं, जिसमें पशुपालन, मधुमक्खी, रेशम, मुर्गी पालन और मृदा स्वास्थ्य कार्ड, रबी फसलों का उत्पादन बढ़ाने और लागत कम करने की उन्नत तकनीक सिखाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर कृषि शिक्षा में ग्रेजुएशन स्तर के पाठ्यक्रमों को बदलने के बाद अब एमएससी और पीएचडी के पाठ्यक्रमों को भी नए कलेवर के साथ प्रस्तुत करने की कोशिश शुरू कर दी गई है। संभावना है कि संशोधित और बदले गये पाठ्यक्रमों को आगामी नये शिक्षा सत्र से लागू किया जा सकता है। इसके लिए विशेषज्ञों की एक उच्च स्तरीय समिति भी गठित कर दी गई है। ऐसा माना जा रहा है कि पाठ्यक्रमों में परिवर्तन का कारण समय के साथ बदलती जरूरतें हैं।


परिवर्तन को 14 सदस्यीय विशेषज्ञों की समिति पहनाएंगी अमली जामा

डॉक्टर नरेंद्र राठौर (उप महानिदेशक, शिक्षा, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) की माने तो कमेटी में विभिन्न विषयों के कुल 14 सदस्य एवं विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ हैं, जिनकी अध्यक्षता डॉक्टर अरविंद कुमार करेंगे। एमएससी और पीएचडी के पाठ्यक्रमों में परिवर्तन पूरी कृषि शिक्षा को प्रभावित करेगा। एमएससी के 90 कोर्स और पीएचडी के 80 कोर्स में बदलाव का असर दिखेगा, जोकि खेती जैसे व्यापक क्षेत्र में किसानों की आय को दुगुना करने और कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने का बहुत ही कारगर साधन साबित होगा।
जैविक कृषि में एमएससी, पशु चिकित्सा में आयुर्वेद विषय को किया जाएगा सम्मिलित

जैविक खेती में एमएससी आदि विषयों पर पाठ्यक्रम तैयार किये जाएंगे। पशु चिकित्सा के लिए आयुर्वेदिक विषय में एमएससी की पढ़ाई की जा सकेगी। छात्रों को अनुभव से सीखने और विभिन्न विषयों के अंतर संबंधों के साथ डिग्री दी जा सकेगी। दो वर्ष के एमएससी कोर्स की पढ़ाई के साथ तीन माह का व्यावहारिक प्रशिक्षण लेना होगा। अंडर ग्रेजुएट कोर्स का पाठ्यक्रम पहले ही बदला जा चुका है, जिसके परिणाम उत्साहजनक रहे हैं। इसीलिए अब दूसरा चरण आरंभ किया गया है, जिसका लक्ष्य कृषि शिक्षा को रोजगार परक बनाना है, ताकि कृषि क्षेत्र में मानव संसाधन की मांग को पूरा किया जा सके।

जुलाई 2018 सत्र में लागू होगा नया पाठ्यक्रम

जुलाई 2018 में शुरु होने वाले आगामी शिक्षा सत्र में यह पाठ्यक्रम शुरु होगा। संशोधित पाठ्यक्रम देश के सभी 75 कृषि विश्वविद्यालयों और 368 कृषि महाविद्यालयों में लागू किया जाएगा। प्रत्येक शिक्षा सत्र में लगभग 50 हजार से अधिक छात्र बीएससी और 18 हजार से अधिक एमएससी और पांच हजार छात्र पीएचडी करते हैं। डाक्टर राठौर का कहना है कि नये पाठ्यक्रमों से कृषि शिक्षा का स्तर जहां ऊंचा होगा, वहीं यहां निकलने वाले छात्र नौकरी मांगने की जगह नौकरी दे वाले उद्यमी बनेंगे।

Monday 20 November 2017


आज का विचार 

जब तक आप किसी काम को दिल लगाकर नहीं करेंगे तब तक आप सफल नहीं हो सकते हैं। आपको अपने काम को दिल में और दिल को काम में लगाए रखना चाहिए।

Sunday 19 November 2017


आज का विचार 

जब आप काम करते हैं तो कई बार आप सफल होते हैं और कई बार असफल। सफलता पर अति उत्साहित न हों और असफल होने पर धैर्य न खोएं। जीवन में सफलता और असफलता, दोनों का सामना करना पड़ता है। किसी बात की फिक्र किए बगैर जीवन में आगे बढ़ने की सोचते रहें।


Thursday 16 November 2017



आज का विचार 


आप जब स्वस्थ होंगे तभी काम सही कर सकेंगे। इसलिए आपको अपने सेहत पर ध्यान देना चाहिए। खान-पान से लेकर एक्सरसाइज हर चीज पर ध्यान देने की जरूरत है। इससे आप फिट और स्वस्थ रहेंगे।

Wednesday 15 November 2017

आज का विचार 

जीवन की भागदौड़ में हम अपनी छोटी उपलब्धियों पर खुद को इनाम देने से चूक जाते हैं। अपने आप को प्रेरित करने और अपनी उपलब्धि पर प्रसन्नता महसूस करने के लिए, आपको अपने आप को इनाम देना चाहिए। यह इनाम कहीं के टूर या कोई गैजेट खुद के लिए खरीदने के रूप में हो सकता है।

Tuesday 14 November 2017

आज का विचार 


लम्बे समय तक काम करने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से थकावट महसूस कर सकते हैं। इससे आप की प्रॉडक्टिविटी पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए काम के बीच में छुट्टियां लें और बाहर घूमने जाएं इससे आपके अंदर नई एनर्जी आएगी और प्रॉडक्टिविटी में भी इजाफा होगा।

Monday 13 November 2017



आज का विचार 



आप अपने काम में जितना अधिक प्रशिक्षित होंगे, उतना अधिक ही आप किसी भी स्थिति के लिए तैयार होंगे और स्थिति को काबू में कर सकेंगे। इसलिए आपको अपने काम के संबंध में हमेशा अपनी जानकारी को बढ़ाते रहने की आवश्यकता है, जिससे आप काम की मांगों को सही से पूरा कर सकें।

Sunday 12 November 2017


आज का विचार 

आपको अपने काम को छोटे-छोटे टास्क में बांट लेना चाहिए। इस तरह से कितना बड़ा काम भी आपको मुश्किल नहीं लगेगा और आसानी के साथ आप उसे अंजाम तक पहुंचा सकेंगे।

Thursday 9 November 2017


आज का विचार 

बिना लक्ष्यों के जीवन ठीक उसी तरह है जैसे दिशा के बगैर हवा। अगर आप जीवन में लक्ष्य तय नहीं करते हैं तो आप भले ही कितने मेहनती क्यों न हों लेकिन सफलता से आप वंचित रह सकते हैं। इसलिए सबसे पहले लक्ष्य तय करें और उनमें भी प्राथमिकता तय करें कि पहले किस लक्ष्य को हासिल करना है, उसके बाद किसे।

Wednesday 8 November 2017

आज का विचार 


बिना लक्ष्यों के जीवन ठीक उसी तरह है जैसे दिशा के बगैर हवा। अगर आप जीवन में लक्ष्य तय नहीं करते हैं तो आप भले ही कितने मेहनती क्यों न हों लेकिन सफलता से आप वंचित रह सकते हैं। इसलिए सबसे पहले लक्ष्य तय करें और उनमें भी प्राथमिकता तय करें कि पहले किस लक्ष्य को हासिल करना है, उसके बाद किसे।

Tuesday 7 November 2017

आज का विचार 

जीवन में कुछ बातें या घटनाएं संयोगवश हो सकती हैं लेकिन आप अगर इस इंतजार में रहेंगे कि सब कुछ अपने आप अकस्मात ही आपको हासिल होगा, तो शायद आप सारी जिंदगी इंतजार ही करते रह जाएंगे, क्योंकि संयोग हमेशा तो नहीं हो सकता। यहां तक कि भौतिक विज्ञान की क्वांटम थ्योरी भी यही कहती कि अगर आप असंख्य बार तक कोशिश करते रहेंगे, तो एक दिन टहलते हुए दीवार के बीच से भी निकल सकते हैं। आपके बार बार करने से कणों में स्पंदन होता रहेगा, जिसकी वजह से शायद दीवार के बीच से निकल पाना भी संभव हो जाए। लेकिन जब तक आप इस अवस्था को हासिल करेंगे, आपकी खोपड़ी फट चुकी होगी, तो जब तक आप किसी संयोग का इंतजार करते रहेंगे, आप व्यग्र रहेंगे, लेकिन जब आप पक्के इरादे के साथ अपनी क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करते हुए अपनी मंजिल की तरफ बढ़ेंगे, तब यह बात मायने नहीं रखती कि क्या हुआ और क्या नहीं हुआ। 

Saturday 4 November 2017

आया ऐसा पावर बैंक, जिससे 14,000 रुपए में 
12 वर्षों तक चलेगी सारे घर की बिजली 


शीर्षक को पढ़ने के बाद शायद आप चैंक गए होंगे या सोच रहे होंगे कि यह किसी टाइपिंग की गलती का नतीजा है लेकिन चैकने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं क्योंकि आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। जी हां! अगले वर्ष तक एक ऐसा पावरबैंक आने वाला है, जोकि इतना पावरफुल होगा कि वह आपके घर के बिजली के सभी उपकरण चला सकेगा। यही नहीं 300 घंटे तक निरंतर बिजली की आपूर्ति करने वाला यह अनोखा पावरपैक 12 वर्षों तक आपको बिजली की सप्‍लाई देता रहेगा और आपको बिजली के बिल से आजादी मिल जाएगी। जबकि देश की बिजली संबंधी वर्तमान स्थिति पर दृष्टि दौड़ाए तो वह बहुत अच्छी नहीं है। इस स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने साल 2021 तक देश के लगभग हर घर में बिजली मुहैया करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मौजूदा स्थिति की बात करें तो पूरे देश में 18,500 गांव ऐसे हैं, जहां आज भी बिजली नहीं है। देश में अभी भी 43 मिलियन घर ऐसे हैं, जहां बिजली नहीं है।

ऐसे में, गत माह दिल्‍ली के एक इवेंट में एक ऐसा पावरबैंक प्रदर्शित किया गया, जिसके परिणाम चैंकाने वाले थे। भारतीय समाज सेवी और उद्योगति मनोज भार्गव ने इस कार्यक्रम में दर्शकों को एक डॉक्‍यूमेंटरी फिल्‍म दिखाई। बिलियन्स इन चेंज 2 नाम की इस शॉर्ट फिल्‍म में कुछ ऐसे प्रोडक्‍ट और सॉल्‍यूशन दिखाए गए हैं, जिनके उपयोग से जनसाधारण की दिनचर्या की सभी आवश्यकताएं आसानी से पूरी हो सकती हैं।

कार्यक्रम में पोर्टेबल सोलर डिवाइस हंस 300 पावरपैक और हंस सोलर उपकरण के लॉंच की घोषणा की गई। मनोज भार्गव की कंपनी द्वारा तैयार ये उत्पाद वास्तव में एक सोलर पाॅवर स्‍टेशन हैं, जोकि सोलर ऊर्जा से भारी मात्रा में बिजली बनाकर उसे लंबे समय के लिए स्‍टोर कर सकते हैं। इससे सभी लोगों अथवा किसी के घर में बिजली की सभी जरूरतों को बहुत कम खर्चे में काफी समय तक पूरा किया जा सकता है।

अनोखा है हंस 300 पावरपैक 
हंस 300 छोटा सा सोलर पावर बैंक है, जोकि बहुत अधिक बिजली बनाता और स्‍टोर करता है। इससे घर की लाइटें, पंखे, टीवी आदि घरेलू उपकरण आराम से चलाए जा सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह शक्तिशाली पावरपैक किसी अन्य सोलर बैटरी सिस्‍टम से अत्यधिक पावरफुल है। इस उपकरण को 130 घंटे और 300 घंटे के पावर बैकअप वाले दो मॉडल्‍स में पेश किया गया है। इनकी कीमत क्रमशः 10 हजार और 14 हजार है। यही नहीं इस उपकरण पर पूरे 12 साल की वारंटी है यानि यह है कि एक बार घर पर लगाने के बाद आपको 1 2 सालों तक बिजली के बिल से आजादी मिल सकती है।

आप मई 2018 से खरीद सकेंगे हंस 300
बिलियन्स इन चेंज 2 कंपनी की अपने दो पावरबैंक ‘हंस पावरपैक और हंस सोलर ब्रिफकेस’ को अगले साल मई में मार्केट में उतारने की योजना है। मनोज भार्गव का कहना है कि इस हाईटेक 21वीं सदी में भी दुनिया भर के लाखों करोंड़ो लोग गावों में बिना बिजली के ही रहने को मजबूर हैं। उनके ये सोलर उपकरण शहरों से ज्‍यादा गांवों के लिए वरदान हैं।
इसके साथ ही इस इवेंट में भार्गव ने दो रेनमेकर फिल्ट्रेशन यूनिट्स को भी पेश किये। इस युनिट्स से खारे और गंदे पानी को साफ करके कृषि में सिंचाई और पीने के लायक बनाया जा सकता है। श्री भार्गव की माने तो आज के समय में बहुत से लोग हैं जो दूषित पानी पीने से गंभीर बीमारियों के शिकार हो जाते हैं, इस डिवाइस से उन्हें साफ और स्वच्छ पानी मिलेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप इस फिल्म को देख सकते हैंः
https://www.youtube.com/watch?v=52-sw5V94PA

आज का विचार 


यदि आपको कोई साँप मिलता है तो उसे मार दें। आपको साँपों पर कमेटी बैठाने की कोई जरूरत नहीं है। मतलब यदि आपके जीवन में कोई परेशानी आये तो आपको तुरंत उसे दूर करने के बारे में सोचना शुरू कर देना चाहिए और दूर कर देना चाहिए। ऐसा नहीं करना चाहिए कि उस परेशानी को लेकर बैठ जाएं और सबको बताएं लेकिन उसके समाधान के बारे में नहीं सोचें।

Thursday 2 November 2017


आज का विचार 



जीवन के बहुत से कार्य ऐसे होते हैं, जिनमे शार्टकट से काम नहीं बनता। अतः आपको प्रत्येक कार्य में शार्टकट की तलाश नहीं करनी चाहिए। किसी भी कार्य में जितनी ऊर्जा की जरूरत होती है, उतनी ऊर्जा तो आपको खर्च करनी ही चाहिए तभी वह कार्य सही से हो पायेगा और Positive result दे पायेगा।

Wednesday 1 November 2017

आज का विचार 

समय धन से अधिक मूल्यवान होता है। आपको धन के साथ-साथ समय का भी ध्यान रखना चाहिए। ऐसा इसीलिए कहा जाता है क्योकि धन को आप खोने के बाद भी प्राप्त कर सकते हैं लेकिन यदि एक बार समय को खो दिया, तो उसे किसी भी कीमत पर प्राप्त नहीं किया जा सकता।