Wednesday 11 December 2019

           आज का विचार 

बुरा वक्त कभी बताकर नहीं आता, 
मगर सिखा कर बहुत कुछ जाता है।

Friday 6 December 2019

आज का विचार

सबसे अधिक जरूरत हमें 
समय की होती है 

और सबसे ज्यादा दुरुपयोग 
भी हम उसी का करते हैं।

Wednesday 4 December 2019

किसानों के लिए वरदान हो सकता है
नया एआई सेंसर


देश में प्रतिवर्ष किसानों की गाढ़ी कमाई, मिट्टी की सही जानकारी के अभाव में बर्बाद हो जाती है। इस समस्या के समाधान के लिए ब्रूनल यूनिवर्सिटी, लंदन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) पर आधारित नया सेंसर तैयार किया है, जो मिट्टी की सटीकता जानकारी देगा। इससे कृषि लागत में कमी आएगी और लाभ बढ़ेगा। ब्रूनल एल्गोरिथम पर आधारित ’मैजिक बीन’ सेंसर मिट्टी व बदलती परिस्थितियों का डॉटा इकट्ठा कर संसाधनों की बर्बादी को कम कर उत्पादन वृद्धि में सहायक हो सकता है। वर्ष 2019 जहां देश के कई राज्यों में सूखा पड़ा तो वहीं फ्रांस में पारा 49.5 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चला गया था । वर्ष 1995 के बाद से अमेरिका में बसंत मौसम कभी भी इतना नमन था। ब्राजील में पाले ने कॉफी की फसल पर की। अतः जलवायु परिवर्तन ने संसार में खेती-किसानी पर संकट बढ़ा दिया है। मिट्टी की जानकारी के लिए इस सेंसर को मिट्टी में दबाना होता है। एक अथवा अधिक सेंसर खेत में लगाएं जा सकते हैं, जो प्रति घंटे बदलती परिस्थितियों के सम्बन्ध में डॉटा एकत्र कर सकते हैं। यह सेंसर जीएसएम (मोबाइल सिम), वाई-फाई अथवा इंटरनेट के बिना भी डॉटा अपडेट कर सकते हैं। इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) का उपयोग करके डॉटा को सीधे इंटरनेट पर अपलोड कर सकता है। इसकी सहायता से किसान आसानी से यह पता लगा लेते हैं कि मिट्टी को कब और कहां किस चीज की जरुरत है। जैसे कि नमी का आंकड़ा बताता है कि कब-कहां कितना पानी जरुरी है। इससे सिंचाई की लागत व पानी की बचत होती है। इस तकनीक का उपयोग, मिट्टी का विश्लेषण कर समझा जा सकता है कि मिट्टी में भिन्नता क्यों होती है, और यह नमी को कैसे और कितने समय तक संजो कर रख सकती है। 
आज का विचार


पेड़ कभी डाली काटने से नहीं सूखता
पेड़ हमेशा जड़ काटने से सूखता है
वैसे ही इंसान अपने कर्म से नहीं
बल्कि अपने छोटी सोच और गलत व्यवहार से हारता है