Thursday 28 June 2018

आज का विचार 

कोई भी वजह इतनी बड़ी नहीं होती कि जिंदगी उसके सामने छोटी लगने लगे

Wednesday 27 June 2018

आज का विचार 

आप चाहे किसी भी प्रकार के बीज बोये, लेकिन उसे उचित मौसम में ही तैयार करे, यदि आप ध्यान से इन्हें देखोंगे तो पाएंगे की बीज के गुण ही उन्हें ऊपर लाते है

Tuesday 26 June 2018


आज का विचार 


फ्रांस के एक वाणिज्य मंत्री का कहना था "ब्रांडेड चीजें व्यापारिक दुनिया का सबसे बड़ा झूठ होती हैं जिनका असल उद्देश्य तो अमीरों से पैसा निकालना होता है लेकिन गरीब इससे बहुत ज्यादा प्रभावित होते हैं।"
क्या यह आवश्यक है कि मैं Iphone लेकर चलूं फिरू ताकि लोग मुझे "बुद्धिमान और समझदार मानें?"
क्या यह आवश्यक है कि मैं रोजाना "Mac या Kfc में खाऊँ ताकि लोग यह न समझें कि मैं कंजूस हूँ?"
क्या यह आवश्यक है कि मैं प्रतिदिन दोस्तों के साथ "उठक बैठक Downtown Cafe पर जाकर लगाया करूँ" ताकि लोग यह समझें कि "मैं एक रईस परिवार से हूँ?"
क्या यह आवश्यक है कि मैं "GucciLacosteAdidas या Nike के कपड़े पहनूं ताकि जेंटलमैन कहलाया जाऊँ?"
क्या यह आवश्यक है कि मैं अपनी हर बात में दो चार "अंग्रेजी शब्द शामिल करूँ ताकि सभ्य कहलाऊं?"
क्या यह आवश्यक है कि मैं "Adele या Rihanna को सुनूँ ताकि साबित कर सकूँ कि मैं विकसित हो चुका हूँ?"
"नहीं भाई नहीं"
मेरे कपड़े तो "आम दुकानों" से खरीदे हुए होते हैं,
दोस्तों के साथ किसी "ढाबे" पर भी बैठ जाता हूँ,
भूख लगे तो किसी "ठेले" से  ले कर खाने मे भी कोई अपमान नहीं समझता,
अपनी सीधी सादी भाषा मे बोलता हूँ। 
चाहूँ तो वह सब कर सकता हूँ जो ऊपर लिखा है, लेकिन-
मैंने ऐसे लोग भी देखे हैं, जो "मेरी Adidas से खरीदी गई एक कमीज की कीमत में पूरे सप्ताह भर का राशन ले सकते हैं।"
मैंने ऐसे परिवार भी देखे हैं जो मेरे "एक Mac बर्गर की कीमत में सारे घर का खाना बना सकते हैं।"
बस मैंने यहाँ यह रहस्य पाया है कि "पैसा ही सब कुछ नहीं है" जो लोग किसी की बाहरी हालत से उसकी कीमत लगाते हैं वह तुरंत अपना इलाज करवाएं।
"मानव मूल की असली कीमत उसकी नैतिकता, व्यवहार, मेलजोल का तरीका, सुलह-रहमी, सहानुभूति और भाईचारा है_। ना कि उसकी मौजूदा शक्ल और सूरत"… !

Monday 25 June 2018

आज का विचार 

जैसे जैसे मेरी उम्र में वृद्धि होती गई, मुझे समझ आती गई कि अगर मैं Rs.3000 की घड़ी पहनू या Rs.30000 की दोनों *समय एक जैसा ही बताएंगी..! मेरे पास Rs.3000 का बैग हो या Rs.30000 का, इसके अंदर के सामान मे कोई परिवर्तन नहीं होंगा। ! मैं 300 गज के मकान में रहूं या 3000 गज के मकान में, तन्हाई का एहसास एक जैसा ही होगा।!

Sunday 24 June 2018

आज का विचार


अभ्यास हमें बलवान बनाता हैं, दुःख हमें इंसान बनाता हैं, हार हमें विनम्रता सिखाती हैं, जीत हमारे व्यक्तित्व को निखारती है, लेकिन सिर्फ़ विश्वास ही है, जो हमें आगे बढने की प्रेरणा देता है. इसलिए हमेशा अपने लोगों पर अपने आप पर और अपने ईश्वर पर विश्वास रखना चाहिए

Friday 22 June 2018

आज का विचार 

चार वेदो का अर्थ ना जानो, तो कोई बात नहीं परंतु समझदारी, जवाबदारी, वफ़ादारी और ईमानदारी इन चार शब्दों का अर्थ जान लो, तो ही जीवन सार्थक हो जायेगा। ”स्वयं” को पहचानने से अधिक कोई “ज्ञान” नहीं अपने आदर्शो का स्वाभिमानपूर्वक निर्वहन करने से बुद्धिबल, मनोबल बढ़ता हैं।

Thursday 21 June 2018


आज का विचार 

अच्छा वक़्त सिर्फ उसी का होता है,​ ​जो कभी किसी का बुरा नहीं सोचते ! ​सुख दुख तो अतिथि है,​ ​बारी बारी से आयेंगे चले जायेंगे..​​यदि वो नहीं आयेंगे तो हम​ ​अनुभव कहां से लायेंगे। जिन्दगी को खुश रहकर जिओ क्योकि रोज शाम सिर्फ सूरज ही नही ढलता आपकी अनमोल जिन्दगी भी ढलती है।

Wednesday 20 June 2018

आज का विचार 


अभ्यास हमें बलवान बनाता हैं
दुःख हमें इंसान बनाता हैं
हार हमें विनम्रता सिखाती हैं
जीत हमारे
व्यक्तित्व को निखारती है
लेकिन
सिर्फ़ विश्वास ही है
जो हमें
आगे बढने की प्रेरणा देता है
इसलिए हमेशा
अपने लोगों पर अपने आप पर
और अपने ईश्वर पर
विश्वास रखना चाहिए

Tuesday 19 June 2018

आज का विचार 

समय और जिन्दगी दुनिया  के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक हैं, जिन्दगी, 
समय का सदुपयोग सिखाती है और समय हमें जिन्दगी की कीमत सिखाता

Monday 18 June 2018

आज का विचार 

बिखरने दो होंठों पे, हंसी के फुहारों को, प्यार से बात कर लेने से, जायदाद कम नहीं होती है।

Sunday 17 June 2018

आज का विचार 

खामोशी से बनाते रहो पहचान अपनी,
हवाएँ ख़ुद गुनगुनाएगी नाम तुम्हारा

Thursday 14 June 2018

आज का विचार 

मन और मकान को वक्त–वक्त पर साफ करना बहुत जरूरी है 
क्योंकि मकान में बेमतलब सामान और मन में बेमतलब गलतफहमियां भर जाती हैं 
मन भर के जीयो मन में भर के मत जीयो.

Wednesday 13 June 2018

आज का विचार 

चार वेदो का अर्थ ना जानो तो कोई बात नहीं परंतु समझदारी, जवाबदारी, वफ़ादारी और ईमानदारी इन चार शब्दों का अर्थ जान लो तो ही जीवन सार्थक हो जायेगा।

Tuesday 12 June 2018

आज का विचार 

किसी में कोई कमी दिखाई दे, तो उससे बात करें यदि हर किसी में कमी दिखाई दे तो खुद से बात करें!

Sunday 10 June 2018

आज का विचार 

दुनिया  के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक हैं, जिन्दगी, समय का सदुपयोग सिखाती है 

और समय हमें जिन्दगी की कीमत सिखाता है

Friday 8 June 2018

आज का विचार 

चलो चाँद का किरदार अपना लें…! 
दाग़ अपने पास रखें और रौशनी फैला दें…!

Wednesday 6 June 2018

आज का विचार 

खुशियाँ उतनी ही अच्छी, जितनी मुठ्ठी में समा जाए

Tuesday 5 June 2018


आज का विचार 

"कोशिश" आखिरी सांस तक करनी चाहिए, या तो “लक्ष्य” हासिल होगा 
या “अनुभव” चीजें दोनों ही अच्छी है।

Monday 4 June 2018

आज का विचार 

जो कल था उसे भूलकर तो देखों
जो आज है उसे जीकर तो देखों
आने वाला पल खुद “संवर” जायेगा

Sunday 3 June 2018


आज का विचार 

इच्छाएँ
सपने
उम्मीदें 
और नाखून
इन्हें समय-समय 
पर काटते रहें
अन्यथा ये दुख
का कारण बनते हैं……!!!