बुधवार, 7 सितंबर 2016

ऐसा फल जोकि देश में अपराध बढ़ा रहा है! 


अगर मैं आपसे कहूं कि एक ऐसा फल है जोकि एक देश में अपराध को बढ़ा रहा है तो आपको शायद ही इस बात पर विश्वास हो पर यह सच है। इसकी वजह है इस फल की कमी जिससे लोग अपराध कर रहे हैं, बेशक यह बात आपको अजीब लग रही हो, मगर यही हकीकत है।

वास्तव में हुआ यू कि प्रशांत महासागर में कीवियों वाले देश न्यूजीलैंड में लोग एवोकैडो फल की कमी के कारण चोरियां कर रहे हैं। चूंकि इस फल की राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत मांग है। साथ ही यह फल यहां का काफी लोकप्रिय फल है। पिछले वर्ष इसकी पैदावार कम हुई है, जिससे यहां के बागानों से बड़े पैमाने पर इन फलों की चोरी की जा रही है।

स्थिति इतनी बुरी हो चुकी है कि आजकल इसकी कालाबाजारी तक हो रही है। पैदावार की कमी की वजह से इस फल की कीमतें आसमान छू रही हैं। पूरे न्यूजीलैंड में इन्हें बेहद ऊंचे दामों में बेचा जा रहा है। बाजारों में एक फल की कीमत 250-300 रुपए तक जा पहुंची है। इस वर्ष न्यूजीलैंड के नॉर्थ आइलैंड में अब तक 40 बड़ी चोरियां हो चुकी है। लाभ कमाने के लिए लोग चोरियां कर रहे हैं। फलों के उत्पादक फलों की पैदावार लोगों की नजरों से छिपाकर रख रहे हैं ताकि चोरों की नजर न पड़े। इसे कंबलों, कपड़ों एवं गत्तों के ढेरों में छिपाकर रखा जा रहा हैं। बागान मालिक अपने बागों में अलार्म और ऑटोमेटिक लाइटें लगा रहे हैं, ताकि चोरों को भगाया जा सके। हालांकि इन फलों को चुराने के बाद इन्हें संभालना बेहद मुश्किल है। अकसर तो ये सड़ जाते हैं। सही से नहीं रखने पर ये जहरीले भी जाते हैं।

एवोकैडो फल भूमध्यसागरीय जलवायु में अधिक होते हैं, हालांकि प्रशांत महासागर के न्यूजीलैंड, ऑस्टेªलिया आदि देशो में भी ये पाए जाते हैं। इनका सलाद, और खान-पान में खूब प्रयोग किया जाता है। इसे खाने से खून में कोलेस्ट्रॉल स्तर काफी कम हो जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें