क्या आप जानते हैं कि -विश्व में हैं कितने वृक्ष
क्या आप जानते हैं कि जीवनदायिनी आक्सीजन देने वाले वृक्ष विश्व में कितने हैं? इस तरह के आंकड़ों के बारे में आपने शायद ही कहीं पढ़ा हो? चूंकि शायद पेड़ों की इस तरह की गणना शायद ही किसी ने की हो किंतु यह बात जानकर आपको हैरानी होगी कि पहली बार अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी ने वृक्षों की सही संख्या बताने का दावा पेश किया है। एक शोधपरक रिसर्च रिपोर्ट, जोकि ‘नेचर’ जर्नल में प्रकाशित हुई है, के अनुसार विश्व में अभी 30 खरब 40 अरब वृक्ष हैं। आपको बताते चले कि पूर्ण दुनिया में प्रतिवर्ष 15 अरब पेड़ काट दिए जाते हैं। यह आंकड़ा विश्व जनसंख्या का दुगुना है। चूंकि विश्व जनसंख्या अभी 7 अरब के आसपास है।
येल यूनिवर्सिटी के अनुसार उपर्युक्त बिल्कुल सटीक है क्योंकि यह आंकड़ा लंबे शोध के बाद निकाला गया है। शोध करने वालों ने सैटेलाइट तस्वीरों, वन लिस्ट तथा सुपर कंप्यूटर तकनीक का उपयोग करके विश्व में वृक्षों की संख्या अंदाजा लगाया है। वहीं दूसरी तरफ पौधे लगाने की गति प्रतिवर्ष मात्र 5 अरब ही रह गई है जबकि इनमें भी अनेक पौधे रोपने के कुछ समय बाद ही मुरझा जाते हैं।
येल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फॉरेस्ट्री एंड एन्वायरमेंटल स्टडीज में रिसर्चर थॉमस क्राउथर ने अनुसार, ‘‘धरती पर पेड़ों की तादाद लगभग आधी हो चुकी है। इसका नतीजा हम देख रहे हैं। बरसात के मौसम में तेज गर्मी, गर्मी में ठंड और ठंड के मौसम में बरसात का सामना पिछले एक दशक से कर ही रहे हैं। विकास के नाम पर जंगलों के सफाए के दुष्परिणाम आने शुरू हो गए हैं।’’ उनका कहना है कि एक समय यूरोप पूरी तरह जंगलों से ढंका हुआ था लेकिन आज हर तरफ खेत और घास के मैदान दिखाई देते हैं। अभी विश्व में प्रति व्यक्ति लगभग 422 वृक्ष हैं लेकिन इससे ज्यादा खुश नहीं हुआ जा सकता। लगभग दो वर्ष पूर्व एक आकलन में बताया गया था कि दुनियाभर में वृक्षों की संख्या 400 अरब है किंतु हाल की शोध में ये संख्या 8 गुना अधिक हैं। प्रतिवर्ष 10 अरब पेड़ आवासीय घरों के लिए काटे जाते हैं। वसुंधरा से लगभग आधे से अधिक पेड़ नष्ट हो चुके हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें