एक कंपनी और एक देश की स्थिति डाल सकती है विश्व अर्थव्यवस्था पर असर
चीनी अर्थव्यवस्था में सुस्ती का असर पूरे विश्व के बाजारों में देखने को मिल रहा है। सितंबर 2015 में तो चीनी मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटी मार्च 2009 के बाद के सबसे निम्न स्तर पर आ गई। इंटरनेशनल मोनेटरी फंड की माने तो चीन में स्लोडाउन ग्लोबल इकोनाॅमी पर असर उसके अनुमानों से कहीं अधिक है। क्रिस्टीन लेगार्डे (एमडी, आईएमएफ) के अनुसार ग्लोबल ग्रोथ में गिरावट देखने को मिल रही है। इसका सीधा संबंध चीन में स्लोडाउन से है।...चीन से मिले संकेतों के बाद कमोडिटी कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली है। कीमतों में गिरावट से एक्सपोर्ट आधारित इकोनाॅमी और उनकी सरकारों की आय पर बुरा असर देखने को मिल रहा है।
इन सबके बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके मुताबिक फाॅक्सवैगन के स्कैंडल ने यूरोप की प्रमुख अर्थव्यवस्था जर्मनी के सामने खतरा खड़ा कर दिया है। यूरोप में ग्रीक संकट के बाद जर्मनी की सुदृढ़ता कमजोर यूरोपीय अर्थव्यस्था के लिए सहारा बनी हुई थी। अब जर्मनी पर दबाव का प्रभाव पूरी दुनिया विशेषकर यूरोपीय देशों पर पड़ने की संभावना है।
यूएस इंवायरमेंटल प्रोटैकशन एजेंसी की माने तो फाॅक्सवेगन पर स्कैंडल के बाद 1800 करोड़ डाॅलर की पेनल्टी लग सकती है। यह 2014 के कंपनी के कुल आॅपरेटिंग प्राॅफिट से भी अधिक है। यह बात दूसरी है कि कंपनी कैश सपोर्ट इससे ज्यादा रखती है पर घाटे से निकलने के लिए कंपनी जाॅब कटिंग कर सकती है जोकि जर्मनी की अर्थव्यवस्था के लिए बुरा होगा।
आपको बात दें कि फाॅक्सवैगन प्रमुख कार निर्माता कंपनी है। कंपनी की कुल सेल्स 2014 में 30 हजार करोड़ थी। मई 2015 तक के आंकड़े बताते हैं कि यह दुनिया के 5.93 करोड़ लोगों और जर्मनी में 2.5 लाख करोड़ लोगों को सीधे रोजगार देती है। साथ ही इसकी सहयोगी कंपनियों के द्वारा भी रोजगार दिया जाता है। पैसेंजर कार की बिक्री में कंपनी की हिस्सेदारी 13 प्रतिशत है। कंपनी विश्वभर में 119 प्लांट रखती है जिनमें से अधिकांश यूरोप में हैं।
विशेषज्ञों की माने तो इसका असर बड़े पैमाने पर हो सकता है। चूंकि जर्मनी की अर्थव्यवस्था में आॅटो क्षेत्र की प्रमुख भूमिका है और फाॅक्सवैगन इसकी सबसे बड़ी कंपनी है। ग्लोबल बैंक आईएनजी ने चिंता जताई है कि यदि स्कैंडल का प्रभाव कंपनी की सेल्स पर हुआ तो पूरी जर्मनी की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें