शनिवार, 19 सितंबर 2015

अपने शरीर से जुड़ी इन बातों
को नहीं जानते होंगे आप

आप अपने शरीर के बारे में जरूरी बातों को जरूर जानते होंगे परंतु इससे जुड़े कुछ वैज्ञानिक सत्य भी हैं, जिनको कम लोग ही जानते हैं। यह जानकारी आपको आश्चर्यजनक लग सकती हैं लेकिन है यह बहुत उपयोगी
  • कोई भी इंसान बिना खाए तो कई सप्ताह गुजार सकता है परंतु बिना सोए मात्र 11 दिन रह सकता है।
  • आंख ही एकमात्र ऐसा मल्टीफोकस लैंस है, जो केवल 2 मि.ली. सेकेंड में एडजस्ट हो जाता है।
  • हमारी एक आंख में 12,00,000 फाइबर होते हैं।
  • यदि आप जीवनभर पलक झपकने का समय जोड़ेंगे तो पाएंगे कि 1.2 साल तक आपको अंधेरा मिला।
  • एक इंसान के कान 50,000 हर्ट्ज तक की फ्रीक्वेंसी को आसानी से सुन सकते हैं।
  • हमारी त्वचा में कुल 72 किलोमीटर नर्व होती है।

  • घरों में पाएं जाने वाले धूल के अधिकांश कण हमारी डेड स्किन के ही होते हैं।
  • 75 प्रतिशत लीवर, 80 प्रतिशत आंत एक किडनी के बिना भी आदमी जीवित रह सकता है।
  • हमारे शरीर में दर्द 350 फीट प्रति सेकेंड की गति से आगे बढ़ता है।
  • आंतों में पाएं जाने वाले बैक्टीरियां इतने होते हैं कि उनसे एक मग कॉफी भर जाए।
  • इंसान के शरीर में 3 से 4 दिन में नई स्टमक या पेट लाइनिंग बनने लगती है।
  • लिखने वाले हाथ की उंगलियों के नाखून अधिक गति से बढ़ते हैं।

  • हमारे हाथ की 1 वर्ग इंच त्वचा में 72 फीट नर्व फाइबर होते हैं।
  • वयस्क इंसानों के बालों को उनकी लंबाई से 25 प्रतिशत अधिक खींचा जा सकता है।
  • मनुष्य के जबड़े की हड्डी बहुत स्ट्रांग होती है जोकि लगभग 280 किलोग्राम वजन तक भी सहन कर सकती है।
  • नवजात शिशु द्वारा एक मिनट में 60 बार, किशोर द्वारा 20 बार युवा द्वारा मात्र सोलह बार सांस लिया जाता है।
  • मनुष्य के छींकने पर बाहर निकलने वाली हवा का वेग 160 किलोमीटर प्रति घंटा होता है जोकि एक्सप्रेस ट्रेन से भी अधिक तेज होता है।

  • हमारे शरीर में उपस्थित लोहे से एक इंच की कील तैयार की जा सकती है।
  • स्वस्थ युवा शरीर दिमाग 20 वाॅट तक बिजली पैदा कर सकता है।
  • जब हम हँसाते हैं तो 17 स्नायु का प्रयोग करते हैं जबकि रोने पर 43 स्नायुओं का इस्तेमाल होता है।
  • हमारे पेट में वायु जल होते हैं जो गुड-गुड की आवाज करते रहते हैं। इसे स्टोमेक ग्राउल कहा जाता है।
  • नवजात शिशु के रोने पर आंसू नहीं आते क्योंकि तब तक उसकी अश्रुग्रंथियाँ विकसित नहीं होती है।
  • खाना खाते हुए पेट में जाने वाली अतिरिक्त हवा डकार बनकर आवाज करती है।
  • शरीर को पूरी आक्सीजन मिलने से जम्हाई लेकर शरीर में आक्सीजन की पूर्ति की जाती है।
  • हमारे शरीर में सबसे छोटी हड्डी स्टेप्स होती है जोकि कान में होती है। इसकी लंबाई लगभग 11 इंच होती है।

  • हमारे शरीर की मोटोर न्यूरोन्स सबसे लंबी सेल है जोकि रीढ़ की हड्डी से शुरू होकर पैर के टखने तक जाती है। इसकी लंबाई 4.5 फुट या 1.37 मीटर तक हो सकती है।
  • हिचकी भी एक बाडी नाईस है। मध्य पेट में तनाव होने से हिचकी आती है। एक मसल द्वारा फेफड़ों की वायु को अंदर-बाहर भेजा जाता है जब कभी यह प्रोसेस रुक जाता है तो अंदर की हवा बाहर आने के लिए धक्का देती है जिससे आवाज आती है।
  • हमारे द्वारा एक वर्ष में औसतन 62,05,000 बार पलकें झपकाई जाती हैं।
  • एक वयस्क व्यक्ति के शरीर में 206 हड्डियाँ होती हैं जबकि बच्चे के शरीर में 300 हड्डियाँ होती हैं। इसका कारण है कि वयस्क की कुछ हड्डियाँ गल जाती हैं कुछ आपस में मिल जाती हैं।
  • हमारे जबड़ों की पेशियाँ दाढ़ों में 200 पौंड (90.8 कि.ग्रा.) के समान पाॅवर पैदा करती हैं।
  • मृत्यु के बाद भी मनुष्य के बाल नाखून बढ़ते रहते हैं।
  • हमारे जाँघों की हड्डियाँ कंक्रीट से भी अधिक मजबूत होती हैं।
  • हमारी आँखों का आकार जन्म से मृत्यु तक एक-सा रहता है परंतु नाक कान के आकार सदैव बढ़ते रहते हैं।
  • हमारे द्वारा खाया गया खाना लगभग 12 घंटे में पचता है।
  • आँकड़ों की माने तो अभी तक सबसे वजनी मानव मस्तिष्क का वजन 5 पौंड 1.1 औंस. या 2.3 कि.ग्रा. पाया गया है।
  • सामान्यत मनुष्य अपने पूरे जीवन में भूमध्य रेखा के 5 बार चक्कर लगाने जितना चलता है।
  • हमारे शरीर के अंदर लगभग 45 मील (72 कि.मी.) लंबी तंत्रिकाएँ या नसें होती हैं।
  • हमारी सबसे छोटी अस्थि स्टेपिज (मध्य कर्ण में)
  • 33 कोशिकाएं,
  • 639 पेशियां,
  • बड़ी आंत की लम्बाई 1.5 मीटर
  • छोटी आंत की लम्बाई 6.25 मीटर
  • सबसे बड़ी ग्रंथि यकृत
  • सबसे बड़ी लार ग्रंथि पैरोटिड ग्रंथि
  • यकृत का भार(पुरुष में) 1.4 -1.8 कि ग्रा
  • यकृत का भार (महिला में) 1.2 -1.4 कि ग्रा
  • शरीर में रुधिर मात्रा 5.5 लीटर
  • शरीर का सबसे कठोर भाग दांत का इनेमल,
  • शरीर का सामान्य तापमान 98.4 डिग्री फाइनाईट (37 डिग्री सेंटिग्रेट)
  • हीमोग्लोबिन की औसत मात्रा 12-15,पुरुष में 13-16 जी/डीएल, महिला में 11.5-14 जी/डीएल
  • रुधिर का थक्का बनाने का समय 2-5 दिन
  • सामान्य नब्ज की गति 70-72
  • हमारे शरीर में रक्त प्रतिदिन 60,000 मील(96,540 कि.मी.) दूरी तय करता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें