छोटी बातें, बहुत उपयोगी
1. केले में मूड बदलने का बहुमूल्य गुण होता हैं। इसके सेवन से चिड़चिड़ाहट, गुस्सा और अवसाद दूर होते हैं।
2. बहुत आसानी से माफी देने का गुण आपके स्वास्थ्य के लिए सबसे अधिक लाभदायक है। इससे हृदयाघात की संभावना बहुत कम हो जाती है और कैंसर का फैलाव भी धीमी गति से होता है।
3. रात में शराब पीने के बाद सुबह होने वाले सिरदर्द से छुटकारा पाने के लिए केले व दूध से बने मिल्क शेक का उपयोग करने से बहुत फायदा होता है।
4. हमेशा अपने जूतों के रंग से मिलते जुलते रंग के बेल्ट पहनने से आप फैशन का सबसे खास टिप्स अपना लेते हैं।
5. अगर आप कोई असाइनमेंट ईमेल करना भूल गए हैं, अपने कंप्यूटर में डेट सेंटिग में बदलाव करके इसे भेज सकते हैं।
6. किसी भी जगह यदि आप कोई चीज खोजते हैं तो खोजने का सही तरीका है, सीधे हाथ की तरफ से शुरुआत करना। इससे कम समय में चीज मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
7. ठंडे पानी से नहाना आपकी त्वचा और बालों के लिए गर्म पानी से नहाने की तुलना में अधिक लाभदायक है।
8. गर्मियों में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स लीजिए। इससे आपके शरीर से आने वाली गंध कीड़ों को बहुत नापसंद आएगी और इस तरह आप मच्छरों और अन्य कीड़ों के काटने से बच जाएगें।
9. परीक्षा के दिनों में भी अपनी नींद से समझौता मत कीजिए। दिमाग और शरीर के सही संचालन में नींद बेहद जरुरी है। कम नींद से आप अपने शरीर के कार्य करने की क्षमता को घटा देते हैं।
10. किसी अपने का स्पर्श गले मिलने के दौरान या हाथ थामने के दौरान आपके तनाव को कम करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें