विश्व के सबसे छोटे इन दस देशों के बारे में जानते हैं आप?
विश्व में अनेक ऐसे देश भी हैं जोकि क्षेत्रफल के लिहाज से बहुत छोटे हैं। यहां तक कि किसी का एरिया दो तो किसी का दो सौ स्वी. कि.मी. है। इन 10 देशों में वेटिकन सिटी विश्व का सबसे छोटा देश है तो मोनाको, नौरु आदि देश भी शामिल हैं। इसके बावजूद टूरिस्ट बड़ी संख्या में यहां आते हैं। इन देशों की तुलना यदि हम अपने देश से करते हैं तो आपको शायद विश्वास न हो लेकिन यह सच कि इनमें से अनेक देशों का क्षेत्रफल एक छोटे से कस्बे, शहर या फिर किसी राज्य के एक जिले के समान है। चलिए जानते हैं इन देशों को
1. वेटिकन सिटी
इस देश की जनसंख्या केवल 800 है तो क्षेत्रफल 0.44 वर्ग किलोमीटर है। यह बात दूसरी है कि यहां काम करने वाले लोगों की कुल संख्या 1000 है, जिनमें से काफी सारे लोग दूसरे देशों से आने वाले है। यहां के बेजोड़ भवन लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं।
2. मोनाको
विश्व का दूसरा सबसे छोटा यूरोपीय देश है-मोनाको। बीस वर्षों से निरंतर समुद्री लहरों के कारण आज इसका क्षेत्रफल केवल 2.02 वर्ग किलोमीटर तक ही रह चुका है। इसके बावजूद मोनाको बहुत ही उच्च अर्थव्यवस्था वाला देश कहा जा सकता है। पर्यटन की दृष्टि से यह अद्भुत देश है।
3. नौरु
केवल एक आइलैंड पर टिका व प्रशांत महासागर के बीचो-बीच स्थित 21.3 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ नौरु विश्व का तीसरा सबसे छोटा देश है। इसकीे अपनी कोई सेना तक नहीं है।
4. तुवालु
हवाई व आस्ट्रेलिया के बीच स्थित तीन आइलैंड से बना यह विश्व का चैथा सबसे छोटा देश है। 26 वर्ग किलोमीटर वाले तुवालु को वर्ष 1978 में इंग्लैंड से स्वतंत्रता मिली थी।
5. सैन मैरिनो
61 वर्ग किलोमीटर में फैला सैन मैरिनो विश्व का पांचवां सबसे छोटा देश है। इसकी खोज एडी 301 में की गई थी। इसीलिए इटली के बीच बसे सैन मारिनो को विश्व के सबसे प्राचीन देशों में से एक माना जा सकता है।
6. लिक्टनस्टीन
स्विट्जरलैंड व ऑस्ट्रिया के बीच स्थित 160.4 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल वाला यह विश्व का छठा सबसे छोटा देश है। इसके बावजूद आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि 2009 के आंकड़ों के अनुसार यह देश प्रतिव्यक्ति जीडीपी के मामले में विश्व में नंबर एक पर था।
7. मार्शल आइलैंड
अटलांटिक महासागर में स्थित मार्शल आइलैंड्स कुल 1156 द्वीपों का समूह व विश्व का सातवां सबसे छोटा देश है। 181 वर्ग किलोमीटर वाला यह देश अमेरिका से अलग होने पर 1986 में अस्तित्व में आया था पर आज भी इसकी रक्षा का उत्तरदायित्व अमेरिका के पास है, जो उसे धन, रक्षा व सामाजिक कार्यों में भी सहयोग देता है।
8. सेंट किट्स एवम नेविस
पूर्वी कैरेबियन सागर में स्थित सेंट किट्स एवम नेविस का क्षेत्रफल 261 वर्ग किलोमीटर है। यहां के लोगों की आय का स्रोत पर्यटन व कृषि है।
9. मालदीव
हिंद महासागर में स्थित मालदीव क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का नौवा सबसे छोटा देश है। इसका कुल क्षेत्रफल 298 वर्ग किलोमीटर है। मालदीव पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है।
10. माल्टा
316 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल वाला यह विश्व का 10वां सबसे छोटा देश है। क्षेत्रफल की दृष्टि से चाहे यह छोटा हो पर यूरोप में सबसे घनी आबादी वाला देश है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें