शनिवार, 19 मार्च 2016

विश्व की टाॅप इंजीनियर्स में शामिल
इस भारतीय महिला इंजीनियर को जानते हैं आप?


इंटरनेशनल बिजनेस मैगजीन ने विश्व की टॉप 26 महिला इंजीनियरों की सूची जारी की है। इस सूची में एक भारतीय महिला इंजीनियर भी शामिल है। क्या आप इसे जानते हैं? नही तो चलिए हम आपको इसके बारे में जानकारी दिए देते हैं।

इस सूची में 20वें नंबर पर एक 23 वर्षीय भारतीय मूल की इंजीनियर त्रिशा कोठारी भी शामिल हैं। इन्होंने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से ग्रैजुएशन किया। आगे की पढ़ाई त्रिशा ने यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया में की तब से वह अमेरिका में ही रह रही हैं।

फिलहाल त्रिशा अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को में अफम्र्स नामक कंपनी में काम कर रही हैं, जोकि स्मार्टफोन को क्रेडिट कार्ड में बदल देती है व दुकानदारों को मासिक भुगतान में मदद देती हैं। इसलिए कह सकते हैं कि एक प्रकार से वह बजाय किसी स्टार्टअप के एक आधुनिक बैंक हेतु काम कर रही हैं। इससे पहले त्रिशा गूगल व लिंक्डइन में इंटर्नशिप रह चुकी हैं। वह गूगल के 3डी स्मार्टफोन वाले प्रोजेक्ट टैंगो से भी जुड़ी थी। उन्हें गूगल ने अनिता बोर्ग स्कॉलरशिप भी दी थी। उनकी कंपनी पेपाल की को फाउंडर रही मैक्स लेवचिन हेतु फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी स्टार्टअप के लिए भी काम कर चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें