विश्व के इस खतरनाक पेड़ को जानते हैं आप?
किसी ने बहुत खूब लिखा है-‘‘जीते लकड़ी, मरते लकड़ी, खेल तमाशा लकड़ी का।’’ अर्थात् वृक्ष मनुष्य का आजीवन साथ ही नहीं निभाते हैं, मरने पर भी उसके अंतिम संस्कार में काम आते हैं। वृक्ष कार्बन डाइऑक्साइड वातावरण से सोखकर ओक्सीजन देते हैं, भूउर्वरा शक्ति बढ़ाते हैं, प्रदूषण नियंत्रण में मदद करते हैं, वर्षा लाने में सहायता करते हैं, वर्षा लाने में सहायक हैं, छाया एवं शीतलता देते हैं, औषधियां, फल व खाद्य प्रोटीन उपलब्ध करवाते हैं।
पर क्या आप जानते हैं कि एक पेड़ ऐसा भी हैं जिसे विश्व का सबसे खतरनाक पेड़ माना जाता है। इसकी ऊंचाई लगभग 50 फीट तक होती है। यहां तक कि इसके पास जाना भी निषेध है। यह वृक्ष है, फ्लोरिडा व कैरेबियन तट पर पाया जाने वाला मैंशीनील पेड़। इसके तने से निकलने वाला रस इतना जहरीला होता है कि आदमी की त्वचा से संपर्क पर छाले तक पड़ जाते हैं। पेड़ के सेब की तरह का फल का एक टुकड़ा खाने पर भी मनुष्य की मौत हो सकती है।
पेड़ का रस आंखों में जाने पर आदमी अंधा हो जाता है। पेड़ की लकडि़यां जलाने पर जो धुआं उठता है उससे आंखों की रोशनी जा सकती है। वर्षा में इस पेड़ के नीचे खड़े पर शरीर की त्वचा खराब हो सकती है। यद्यपि निकोला एच स्ट्रिकलैंड नामक वैज्ञानिक एवं उनके कुछ दोस्तों ने इस पेड़ के फल को खा लिया था, जो बेहद ही कड़वा था। इससे उन्हें जलन होने लगी और शरीर में सूजन गया पर शीघ्र इलाज से वे ठीक हो गए। पेड़ के पास चेतावनी भरा बोर्ड लगाया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें