पानी ऐसे पीने से होगे दूर रोग
जल यानि पानी पृथ्वी पर बहुमूल्य है। हमारे लिए यह जीवनदायी तत्वों में एक है। अगर हम पानी को सही समय पर और सही मात्रा में पिये तो यह दवाई का काम करता है। आयुर्वेद (आयुर्वेदिक ग्रन्थ अष्टांग संग्रहः वाग्भट्ट) में पानी पीने का समय व मात्रा को बताया गया है। इसलिए यदि पानी को गलत ढंग से पियोगे या गलत समय पर अधिक मात्रा में पियोगे तो वह आपके शरीर के लिए हानिकप्रद होता है। इसलिए चलिए आज हम आपको इस बारे में जानकारी दे देते हैंः
1. बिना मुंह धोएं प्रातः दो गिलास पानी पीने से शरीर की अंदरूनी सफाई होती है और उसके भीतरी भाग एक्टिव बने रहते हैं।
2. भोजन से आधा घंटा पहले एक गिलास पानी पीने से पाचन अच्छा रहता है।
3. स्नान से पहले एक गिलास पानी पीने से हाई ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।
4. चाय या काॅफी पीने से पहले एक गिलास पानी पीएं। इससे शरीर का पीएच लेबल संतुलित बना रहता है और एसिडिटी नहीं होती।
5. शाम को नाश्ते से पहले एक गिलास पानी पीएं। इससे पेट भरा रहेगा और हैवी नाश्ता नहीं होगा और मोटापे से बचाव होगा।
6. व्यायाम से 10 मिनट पहले 1 गिलास पानी पीने से पहले व्यायाम से समय डिहाइड्रेशन नहीं होगा और ऊर्जा बनी रहेगी।
7. व्यायाम करने के बीस मिनट बाद पानी पीने से शरीर से निकले पीसने की भरपाई होती है और शरीर हाइडेªट रहता है।
8. थकान और टेंशन के समय एक गिलास पानी पीने से इनसे राहत मिलती है। माइंड रिलेक्स होता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें