शनिवार, 10 अक्टूबर 2015

गाय सुनती है लाइव म्यूजिक
इससे बढ़ जाता है उसका दूध


आपने शायद ही सुना हो कि कोई गाय लाइव संगीत सुनने जाती है। जी हां, यह सत्य है। वुडस्टॉक फार्म एनिमल सैंक्चुअरी (न्यूयॉर्क) में एक गाय लाइव म्यूजिक सुनती हैं। इस गाय को संगीत सुनाने के लिए विशेष रूप से बोविन म्यूजिक सोसायटी के परफॉर्मर आते हैं। गाय बहुत ही शांत भाव से इस संगीत का मुल्फत उठाती है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि संगीत सुनकर यह गाय दूध भी अधिक देती हैं। यह बात दूसरी है कि इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2004 की एक खबर की माने तो हमारे देश में भी कोढ़ा गांव (बैतूल, मध्य प्रदेश) के पशुपालक रवि देशमुख की गाय जब तक संगीत नहीं सुन लेती थी दूध नहीं देती थी। यहां तक कि रेडियो को बंद करते ही गाय उछलने-कूदने लगती थी।
ब्रिटिश यूनिवर्सिटी ऑफ लीसेस्टर की एक शोध से यह बात सामने आई है कि कुछ गायों को अनेक तरह की धुनें सुनाई गई इसके बाद उनके दूध की मात्रा को नापा गया। इससे यह बात निकलकर आई कि कुछ विशेष प्रकार की धुनें सुनने वाली गायों द्वारा अधिक दूध दिया गया। शोध बताती है कि गायों के दूध में 3 प्रतिशत तक वृद्धि हो गई। आपको चाहे यह बढ़ोतरी कोई खास न लगे किंतु डेरी फार्मस के लिए यह बहुत महत्व रखती है।
शोध में बताया गया है कि गाय के दूध में वृद्धि का प्रमुख कारण यह रहा कि म्यूजिक सुनकर गाय अधिक रिलैक्स हो गई थी। इससे उनके दूध के प्रोडक्शन में वृद्धि हो गयी। साथ ही विचार करने योग्य बात यह है कि जिन गायों को म्यूजिक के अलावा दूसरे तरीकों से रिलैक्स करवाया गया उन गायों के दूध में कोई बढ़ोतरी नहीं दर्ज की गई। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें