सोमवार, 12 अक्टूबर 2015

अंतरिक्ष से जुड़ी इन बातों को जानते हैं आप?


आप शायद ही इन अंतरिक्ष से जुड़ी रोचक जानकारियों को जानते होंगेः

  • एक अंतरिक्ष सूट बनाने में लगभग 12 मिलियन डॉलर अर्थात् 77 करोड़ 70 लाख रुपए का खर्चा आता है।
  • स्पेस यानि अंतरिक्ष में आप किसी दूसरे के सामने खड़े होकर चाहे कितना ही तेज चिल्लाएं वह आपकी आवाज नहीं सुन पाएगा। चूूंकि वहां ऐसा कोई माध्यम ही नहीं है जिसके द्वारा आपकी आवाज एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंच पाएं। 
  • स्पेस में जब धातु के दो टुकड़े एक दूसरे को छूते हैं तो वह परमानेंट जुड़ जाते हैं।
  • वायुमंडल से अंतरिक्ष वाहन को बाहर निकालने के लिए न्यूनतम 7 मील प्रति सेकंड की रफ्तार की आवश्यकता पड़ती है। 
  • आप चाहे कितना ही चाहे पर अंतरिक्ष में कभी नही रो पाएंगे चूंकि आपके आंसू नीचे नही गिरेंगे।
  • सन् 1966 में बज एल्ड्रिन ने अंतरिक्ष में पहली सेल्फी खींची जिसकी कीमत आज की डेट में 6 लाख रुपए है।
  • अंतरिक्ष यात्री द्वारा अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा करने पर उसकी लंबाई 2.25 इंच तक बढ़ जाती है। चूंकि स्पेस में कम गुरुत्वाकर्षण से आदमी की रीढ़ की हड्डी को धरती पर लगने वाले खिंचाव से छुटकारा मिल जाता है। 
  • अंतरिक्ष यान में सोना या स्लिपिंग के लिए आंखों पर पट्टी बांधनी पड़ती है और फिर एक बंक में सोना
    होता है ताकि तैरने व इधर-उधर टकराने से बचा जा सकें।
  • सूरज को स्पेस से देखे तो वह काला दिखाई देता है।
  • हमारी धरती से दिखाई देने वाला नीला आकाश अंतरिक्ष यात्रियों को काला दिखाई देता है।
  • गुरुत्वाकर्षण के अभाव से अंतरिक्ष यात्रियों के शरीर में कमजोरी आ जाती है जिससे बाहर आने में उसे करीब 2-3 दिन का समय लग सकता है।
  • किसी व्यक्ति को बिना सुरक्षा इंतजाम के स्पेस में छोड़ने के मात्र 2 मिनट बाद ही उसकी मौत हो जाती है। 
  • अंतरिक्ष से देखने पर द गे्रट वाॅल आॅफ चाइना दिखाई नही देती।
    चूंकि चाइना में वायु प्रदूषण बहुत अधिक है।
  • गुरुत्वाकर्षण के अभाव में अंतरिक्ष यात्री भोजन पर नमक, मिर्च आदि नहीं छिड़क पाते एवं खाने में लिक्विड लेते हैं। चूंकि सूखा खाना हवा में उड़ने लगता है। यहां तक कि अंतरिक्ष यात्री की आंख में भी घुस जाता है।
  • अंतरिक्ष यात्री स्पेस सूट के साथ सीटी नही बजा सकते। चूंकि इसमें हवा का दबाव काफी कम होता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें