जाने इन पांच सफेद चीजों को
जोकि पहुंचा सकते हैं आपको नुकसान
मनुष्य काम करता है, खाने के लिए लेकिन आपको यह भी जानना जरूरी है कि आपको क्या-क्या खाना चाहिए और किन-किन चीजों से परहेज करना चाहिए ताकि आप स्वस्थ रह सके। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल की अनुसंधान की माने तो अधिक सफेद चावल खाने से शुगर की संभावना बढ़ सकती है। सफेद चावल के अलावा भी अनेक सफेद फूड हैं जिन्हें साइलेंट किलर की संज्ञा दी जाती है। इनका अधिक सेवन रोगों को न्यौता देता है। चलिए जानते हैं ऐसे ही 5 फूड एवं उनके खतरों को।
1. चावल में कैलोरी 129 और कार्बोहाइड्रेट 27 ग्राम होती है। इसे अधिक खाने से वजन तो बढ़ ही सकता है साथ ही कोलेस्ट्राॅल लेबल बढ़ने से हार्ट प्राॅब्लम की संभावना भी बनी रहती है।
2. मैदा में कैलोरी 364, कार्बोहाइड्रेट 76 ग्राम और फाइबर 0 होता है। इसके अधिक सेवन से इनडाइजेशन हो सकता है साथ ही मोटापा अधिक बढ़ने की संभावना भी बनी रहती है।
3. नमक में कैलोरी 2 प्रतिशत और सोडियम 38 ग्राम होता है। इसमें सोडियम अधिक होता है। इसके अधिक सेवन से बी.पी. अधिक होने की संभावना भी रहती है।
4. चीनी में कार्बोहाइड्रेट 100 ग्राम और फाइबर 0 होता है। इसके अधिक सेवन से यूरिक एसिड लेवल बढ़ सकता है साथ ही किडनी प्राॅब्लम की संभावना रहती है।
5. पनीर में कोलेस्ट्राॅल 09 मिग्रा और कैलोरी 80 होता है। इसके अधिक सेवन से शरीर में सोडियम लेवल बढ़ सकता है साथ ही हार्ट प्राॅब्लम की संभावना रहती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें