इन पांच समस्याओं का समाधान
कर सकता है आपको मालामाल
जनहित और नए आइडिया लेने तथा रोमांच के लिए कंपनियां या धनाढ्य वर्ग प्रतियोगिताओं का आयोजन करते रहते है। इन प्रतियोगिताओं में से अनेकों में तो करोड़ों रुपयों के पुरस्कार रखे जाते हैं। विश्वास नहीं होता न, लेकिन यह सच है? चलिए आपको ऐसी 5 प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी दिए देते हैं, जोकि आपको करोड़पति बना सकते हैं।
यह प्रतियोगिताएं अंर्तराष्ट्रीय स्तर की हैं। 5 में से 2 प्रतियोगिताएं नवीन आइडिया हेतु, एक शिक्षा, एक जागरूकता के लिए एवं एक रोमांच से संबंधित है। इनमें 2 प्रतियोगिताओं की डेडलाइन अप्रैल में समाप्त हो जाएगी। शेष 3 की कोई डेडलाइन नहीं है। यह प्रतियोगिताएं द रिचेस्ट के जनवरी में जारी की गई सूची में सम्मिलित हैं।
एक्स प्राइज-स्वच्छ जल के लिए 11 करोड़ का पुरस्कार
तकनीक द्वारा जीवन को उत्कृष्ट बनाने के बेहतरीन आइडिये की तलाश के लिए एक्स प्राइज की घोषणा की गयी है। इसके अंतर्गत अनेक प्रतियोगिताएं रखी गई हैं, हाल में 9 प्रतियोगिताएं सक्रिय हैं, जिसमें से 2 आरंभिक स्तर पर हैं।
प्रथम प्रतियोगिता में हवा से स्वच्छ जल यानि क्लीन वाटर पाने के लिए आइडिया मांगा गया हैं। पुरस्कार राशि 17.5 लाख डॉलर अर्थात् लगभग 11 करोड़ रुपए रखी गई है। इसमें भी यह शर्त रखी गई है कि नवीन तकनीक प्रतिदिन लगभग 2000 लीटर पीने का साफ पानी तैयार करने की क्षमता रखें, जोकि दाम में 1.5 रुपए प्रति लीटर से कम हो। इसके लिए 28 अप्रैल 2017 तक पंजीकरण किया जा सकता है। अगस्त 2018 में विजेता की घोषणा की जाएगी। अधिक जानकारी आप एक्स प्राइज वेबसाइट के पुरस्कार वर्ग से ले सकते है।
एक्स प्राइज-वूमेन सेफ्टी
अनु और नवीन जैन वुमन सेफ्टी एक्स प्राइज की पुरस्कार राशि 6 करोड़ रखी गयी है। इसमें ऐसे आइडिया और व्यवस्था बनाने पर जोर दिया गया हैं, जिसमें तकनीक द्वारा नारी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। शर्त यह है कि तकनीक ऐसी हो जोकि आवश्यकतानुसार अपने आप चेतावनी दे सके और 90 सेकेंड में सभी जरूरी अथॉरिटी को मैसेज भेज दे। साथ ही तकनीक का दाम 40 डॉलर अर्थात् लगभग 25 सौ रुपए से अधिक न हो।
मिलेनियम प्राइज प्रॉब्लम
इस पुरस्कार में गणित के 7 प्रश्न है, जिसमें से प्रत्येक पर 10 लाख डॉलर अर्थात् लगभग 6 करोड़ रुपए का नकद पुरस्कार है। द रिचेस्ट की माने तो रूस के एक गणितज्ञ द्वारा इनमे से एक प्रश्न हल किया गया, परंतु नकद पुरस्कार नहीं लिया। शेष प्रश्न के लिए अभी भी प्रतियोगिता जारी है। ये प्रश्न क्ले मैथमैटिक इंस्टीट्यूट द्वारा रखे गए हैं। प्रश्न इस्टीट्यूट की वेबसाइट पर है। मिलेनियम प्राइज प्रॉब्लम की जानकारी इंटरनेट से सीधी ली जा सकती है।
पैरानॉर्मल एबिलिटी पुरस्कार
हमें अधिकांश ऐसे लोग मिल जाते हैं, जोकि पारलौकिक शक्तियों का दावा करते हैं। इसलिए ऑस्ट्रेलियन स्केप्टिक्स पत्रिका ने 75 हजार डॉलर अर्थात् लगभग 50 लाख रुपए का पुरस्कार रखा है। पत्रिका की माने तो टेलीपैथी, एक्स्ट्रा सेंसरी पावर प्रूव करने वाले लोगों को ये पुरस्कार मिल सकता है। ये प्रतियोगिता अभी भी जारी है। ऑस्ट्रेलियन स्केप्टिक्स वेबसाइट पर विशेष फीचर वर्ग में इस पुस्कार की जानकारी दी गई है। वेबसाइट में यह जिक्र नहीं है कि ये पुरस्कार मात्र एक बार ही दिया जाएगा ऐसे में इसमें करोड़ो के इनामी चैलेंज सम्मिलित होने की संभावना है।
फेन ट्रेजर
जाने माने लेखक और आर्ट डीलर फॉरेस्ट फेन द्वारा वर्ष 1988 में सोने और आभूषणों से भरा संदूक छुपाकर लोगों के लिए कुछ पहेलियां सार्वजनिक की गई। इन पहेलियों को हल करके आप उस बॉक्स तक पहुंच सकते हैं। इस संदूक में लगभग 6 करोड़ रुपए के सोने और कीमती पत्थर रखे जाने की बात कही जाती हैं। अगस्त 2016 में फेन ने घोषणा की थी कि ये संदूक अभी तक वहीं पर छुपा है। करोड़पति बनाने वाली यह प्रतियोगिता आज भी जारी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें