इस ब्रेन फ्रूड के बारे में जानते हैं आप?
अनेक रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ता है यह
आज के प्रतिस्पर्धा के युग में हर क्षेत्र में तेज मस्तिष्क का होना हर के लिए जरूरी होता है। यह बात दूसरी है कि हर व्यक्ति अपने दिमाग को दुरूस्त करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाता है। और बात अधिक मस्तिष्कीय शक्ति के साथ-साथ इम्युन पाॅवर की भी की जाए तो कुछ ऐसे पदार्थ हैं जिसका नाम तुरंत जुबान में आता है। चलिए इन पदार्थों में से एक प्रमुख पदार्थ के बारे में आज हम आपको बताते हैं।
जी हां, हम बात कर हैं अखरोट की। अखरोट यानि पावर फूड, जोकि स्टैमिना बढ़ाने में मदद करता है। यह शरीर के लिए बहुत लाभदायक होने के साथ-साथ अनेक गंभीर रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ाता है। यह भयंकर रोग कैंसर आदि से भी लड़ने की क्षमता शरीर में पैदा करता है और मेटाबोलिज्म दुरूस्त रखकर ऊर्जा के स्तर को भी बनाएं रखता है। अनेक लोग इसे ब्रेन फूड भी कहते हैं। चूंकि इसके सेवन से मस्तिष्क को ऊर्जा मिलती है। एक अमेरिकी संस्था की शोध बताती है कि यह विटामिन ई, ओमेगा 3 फैटी ऐसिड, ऐंटीऑक्सिडेंट्स का अच्छा स्रोत है। इसको रोज खाने से दिमाग को ऊर्जा मिलती है। याद्दाश्त बढ़ती है। अखरोट का सेवन दूध के साथ करना अधिक लाभदायक होता है।
अच्छी नींद के लिए
नींद के लिए उत्तरदायी मेलाटोनिन हारमोन अखरोट में भी पाया जाता है। जिन्हें नींद न आने की समस्या हो वो अखरोट का सेवन कर सकते हैं।
डाइटिंग में लाभदायक
अखरोट में फैट एवं कैलोरी भरपूर मात्रा में होती है, अतः डाइटिंग करने वालों के लिए यह अत्यंत लाभप्रद है। शरीर के लिए फायदेमंद वसा की उचित मात्रा, जरूरी फाइबर तथा प्रोटीन भी अखरोट में मौजूद होते हैं, जोकि शरीर को ऊर्जा देकर स्वस्थ रखते हैं।
ऐंटीऑक्सिडेंट गुण
अखरोट ऐंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है। ओमेगा 3 ऐसिड की उच्च मात्रा होने से यह शरीर को होने वाली हानि से बचाता है। यह बाॅडी के लिए जरूरी वसीय अम्ल है।
स्वस्थ हृदय
अखरोट हाॅर्ट की बीमारियों से बचाता है। इसे सैचुरेटेड फैट वाली चीजों के साथ खाकर हृदय को रोगों से बचा सकते हैं।
कोलेस्ट्रॉल को कम करे
अखरोट में मौजूद ओमेगा 3 शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। साथ ही पित्ताशय को ठीक रखकर सुचारु कार्य करने में भी सहायक होता है।
डायबटीज में लाभकारी
मधुमेह रोग में अखरोट का सेवन लाभकारी होता है। इसका नियमित सेवन मधुमेह से बचाता हैं। यह डायबटीज 2 में लाभ पहुंचाता है।
स्पर्म में वृद्धि
अखरोट का सेवन पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ाकर पिता बनने में मदद करता है।
ब्रेन फूड
अखरोट विटामिन ई से भरपूर होने से यह दिमाग को तेज और स्वस्थ बनाता है। इसलिए इसे ब्रेन फूड कहा जाता है।
पेट के कैंसर में लाभकारी
अखरोट का सेवन पेट के कैंसर की जटिलताओं में फायदेमंद साबित होता है।
सुखद दीर्घायु में लाभप्रद
सुखद दीर्घायु के लिए अखरोट अच्छा रहता है। इसके नियमित सेवन से जीवनकाल बढ़कर जीवन ऊर्जा से भरपूर रहता है।
गर्भवती महिलाओं के लिए उपयोगी
गर्भवती महिलाओं के लिए अखरोट के सेवन से भू्रण में पलने वाले बच्चे को एलर्जी नहीं होती है और उसकी वृद्धि के लिए जरूरी तत्व भी मिल जाते हैं।
तनाव घटाएं
हाल ही के एक सर्वे की माने तो अखरोट का सेवन तनाव स्तर घटाता है, ब्लड़ प्रेशर नियंत्रित रखता है और शरीर को पर्याप्त ऊर्जा देता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें