एक साल में ही गजब का विकसित हो गया यह गांव
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आदर्श गांव की अवधारणा के अच्छे परिणाम आने शुरू हो चुके हैं। यह बात दूसरी है कि सभी जगह से एक-से परिणाम नहीं आ रहे हैं। फिर भी जो चीजे उभरकर सामने आ रही हैं। उससे लग रहा है कि शुरूआती दौर में यह अच्छे नतीजे कहे जा सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक भारतीय गांव से रूबरू करवाने जा रहे हैं जिसने केवल एक ही वर्ष में अपने सांसद की मेहनत से बेहतरीन विकास के पायदानों को छू लिया है।
गांव चीखली (नवसारी, गुजरात) आज से केवल एक वर्ष पहले पेयजल आदि आवश्यक सुविधाओं से काफी हद तक महरूम था। इसके बाद सांसद सीआर पाटिल ने प्रधानमंत्री महोदय की आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत चीखली गांव को गोद लिया। इसके बाद गांव ने विकास करना शुरू कर दिया है।
आज स्थिति यह है कि मात्र एक वर्ष में 20 लाख खर्च से गांव के सभी 450 घरों में पेयजल कनेक्शन लग गए हैं। 2 लाख रुपए खर्च कर प्रत्येक घर में शौचालय बनवाए गए है।
10 लाख खर्च कर सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। 20 लाख खर्च कर जिले के प्रथम रिवरफ्रंट को भी तैयार किया जा चुका है।
पाटिल की माने तो एक वर्ष में चीखली गांव के विकास पर तीन करोड़ रुपए तक खर्च किए जा चुके हैं। साथ ही लगभग ढाई करोड़ रुपए ग्राम पंचायत ने भी खर्च किए।
गांव की सरपंच ज्योति बेन का कहना है कि गांव के विकास के साथ-साथ पर्यावरण पर भी विशेष ध्यान दिया गया है जैसेकि सीवेज का दूषित जल नदी में न गिरे, इसलिए फिल्टर प्लांट लगाया गया।
06 लाख खर्च कर गांव व सड़क के किनारे पर पौधे लगाए गए हैं। शवों को दहन हेतु इलेक्ट्रिक मशीन की व्यवस्था की गई है। गांव को स्वच्छ रखने के लिए 20 लाख खर्च किए गए हैं। आंगनवाड़ी में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें