आरबीआई से जुड़ी इन रोचक बातों को क्या जानते हैं आप?
आरबीआई यानी भारतीय रिजर्व बैंक हमारे देश के बैंकिंग सिस्टम को रेग्युलेट, करेंसी सिस्टम को ऑपरेट और बैंकिंग से संबंधित अन्य कार्यों को संचालित करता है। इसीलिए इसे ‘बैंकों का बैंक’ भी कहा जाता है। साधारणतः रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में परिवर्तन को आधार बनाकर ही कमर्शियल बैंक सभी प्रकार के लोन हेतु ब्याज दर निश्चित करते हैं। चलिए आज हम आपको रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया से संबंधित 13 रोचक तथ्यों से अवगत करवाते हैं।
1. आरबीआई का लोगो ईस्ट इंडिया कंपनी की डबल मोहर से प्रेरित था। इसमें थोड़ा-सा परिवर्तन किया गया है।
2. 1 अप्रैल, 1935 को रिजर्व बैंक का गठन एक निजी संस्था के रूप में किया गया था, पर अभी यह एक सरकारी संस्था बन चुकी है। वर्ष 1949 तक इस केंद्रीय बैंक का राष्ट्रीयकरण नहीं हो पाया था।
3. हमारे देश में वित्त वर्ष 1 अप्रैल से 31 मार्च तक होता है परंतु रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का फाइनेंशियल ईयर 1 जुलाई से 30 जून तक होता है।
4. आरबीआई मात्र करेंसी नोटों की छपाई करता है लेकिन सिक्कों के निर्माण का कार्य भारत सरकार करती है।
5. वर्ष 2003 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की पहली महिला डिप्टी गवर्नर केजे उडेशी को बनाया गया।
6. वर्ष 1938 में आरबीआई ने 5,000 व 10,000 रुपए मूल्य वर्ग के नोटों की छपाई की थी। बाद में वर्ष 1954 एवं 1978 में भी इन नोटों का प्रकाशन किया गया था।
7. आरबीआई भारत के साथ-साथ पाकिस्तान व म्यांमार के सेंट्रल बैंक की भी भूमिका निभा चुका है। जुलाई 1948 तक पाकिस्तान और अप्रैल 1947 तक म्यांमार के सेंट्रल बैंक के रूप में आरबीआई काम कर चुका है।
8. भारत में आरबीआई की स्थापना हिल्टन यंग कमीशन की रिपोर्ट को आधार बनाकर की गई थी।
9. आरबीआई में द्वितीय श्रेणी के कर्मचारी नहीं हैं। इसमें 17 हजार श्रेणी-1, श्रेणी-3 और श्रेणी-4 के कर्मचारी कार्य करते हैं।
10. मनमोहन सिंह एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री हैं जोकि वर्ष 1982 से 1985 तक आरबीआई के गवर्नर रहे हैं।.
11. बैंकों के राष्ट्रीयकरण का विरोध करने वाले सीडी देशमुख ऐसे पहले भारतीय थे जिन्होंने आरबीआई के गवर्नर का पदभार संभाला था और वे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के तीसरे गवर्नर बने। साथ ही वह सन् 1951-52 में अंतरिम बजट के समय भारत के वित्त मंत्री भी रहे।
12. आरबीआई, मुंबई हेडक्वार्टर पर मॉनिटरी म्यूजियम अर्थात् मौद्रिक संग्रहालय का भी संचालन होता है।
13. देशभर में आरबीआई के 29 ऑफिस हैं। इनमें से ज्यादातर कार्यालय राज्यों की राजधानियों में है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें