सोमवार, 10 अक्टूबर 2016

प्रतिदिन एक लौंग खाने के इन फायदों को जानते हैं आप


हमारी रसोईघर में पाया जाने वाला लौंग बहुत ही काम की चीज है। शायद कोई इसके महत्व को नकारे। इसमें उपस्थित यूजेनॉल साइनस और दांत दर्द आदि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुधारने में सहायक होता है। लौंग की तासीर गर्म होने से सर्दी की शिकायत पर लौंग खाने अथवा चाय में डालकर पीने से लाभ होता है। चलिए जानते हैं लौंग के ये फायदेः

1. पाचन क्रिया दुरुस्त

लौंग का उपयोग करने से मुंह में सलाइवा अधिक बनता है जिससे पाचन क्रिया दुरुस्त होती है और एसिडिटी नहीं होती।

2. घाव भरने में सहायक

लौंग का एंटीबैक्टीरियल गुण घाव को भरने में सहायक होता है।

3. रोगों से बचाव

लौंग खाने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है जोकि रोगों से बचाव में सहायक होता है।

4. चेहरे पर निखार

अगर आप दिन में दो बार लौंग पीते/खाते हैं तो शरीर के टाॅक्सिन्स दूर करके चेहरे पर निखार लाता है।

5. दिल रखता है दुरुस्त

लौंग कोलेस्ट्राॅल लेवल को कम करके दिल से जुड़ी समस्याओं को मदद करता है।

6. शुगर में लाभकारी

लौंग ब्लड शुगर लेबल को सामान्य रखकर शुगर में लाभकारी होता है।

7. त्वचा को कोमल और चमकदार

लौंग के एंटीआॅक्सीडेट्स तत्व शरीर को कोमल और चमकदार बनाता है।

8. शरीर की कमजोरी दूर 

लौंग में उपस्थित पोटेशियम शरीर की कमजोरी को दूर करके तुरंत ऊर्जा देता है।

9. नजर बनाता है तेज 

इसमें विटामिन ए होता है जोकि आंखों की रोशनी को बढ़ाता है।

10. दांत दर्द में लाभकारी

लौंग का एंटी इंफ्लेमेटरी गुण दांत दर्द दूर करके मसूड़ों की समस्या से बचाव करता है।

11. साइनस से बचाव

लौंग का यूजेनाॅल साइनस से बचाता है।

12. मुंह की बदबू दूर करना

लौंग मुंह के बैक्टीरिया को समाप्त कर मुंह की बदबू को दूर करने में मदद करता है।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें