30 लाख का पैकेज छोड़
खोल ली चाय की दुकान
किसी ने सच ही कहा है कि वही करें जो मन कहे और वही माने तो दिल कहे। इसी को आधार बनाकर लाखों लोगों ने अपने दिल की आवाज सुनी और बड़ी-बड़ी कामयाबियों के मुकाम भी हासिल किए। इन्हीं में शामिल हैं मधुर मल्होत्रा। मधुर ने भी अपने मन की बात को रखते हुए आस्ट्रेलिया में 30 लाख के पैकेज वाली नौकरी को छोड़कर भारत में चाय की दुकान खोल ली।
हुआ यूं कि मधुर के माता-पिता भारत में थे जबकि नौकरी ऑस्ट्रेलिया में ऐसे में उनका मन बहुत ही अशांत रहता था। वह केवल यही सोचते रहते थे कि किसी तरह से देश वापिसी का बहाना मिल जाए। सब फिर क्या था ईश्वर ने उनके मन की मुराद पूरी कर दी। मां के बीमार होने का समाचार सुनते ही वे नौकरी छोड़ भोपाल लौट आए। कुछ दिनों तक मधुर ने अपने दादा के साथ उनकी कंस्ट्रक्शन कंपनी का काम देखा और परिवार का रियल इस्टेट का व्यवसाय संभाला।
इसके बावजूद, मधुर का मन इसमें नहीं लग रहा था। ऐसे में, उन्हे चाय की दुकान खोलने का आइडिया आया। यह बात दूसरी है कि उनके पास बहुत सी बड़ी-बड़ी कंपनियों के जॉब ऑफर भी आ रहे थे। वर्ष 2011 में मधुर ने ‘चाय-34’ नामक दुकान की शुरूआत की। मधुर की माने तो ‘हमने यहां चाय के लगभग 20 फ्लेवर्स रखे हैं। इनमें हमारे पास 50 लीटर का स्टोरेज है, जो एक ही घंटे में खत्म हो जाता है। इनमें तुलसी-इलाइची, तुलसी-अदरक, मसाला चाय जैसे देसी वैराइटीज के साथ ही लेमन-हनी, लेमन-तुलसी और रॉ टी फ्लेवर्स भी शामिल हैं। यही वजह है कि बीस से भी अधिक फ्लेवर वाली चाय की दुकान, ‘चाय-34’ का पूरे भोपाल में बोलबाला है। आज भोपाल स्थित एमपी नगर जोन-2 स्थित ‘चाय-34’ ने अपनी अलग ही पहचान बना ली



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें