शुक्रवार, 11 सितंबर 2015

अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए आया नेशनल वेब पोर्टल, 

करेगा स्किल डेवलपमेंट


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र के सपने डिजिटल इंडिया व स्किल डेवलपमेंट पर सरकार के प्रयास निरंतर जारी हैं। इसी के अंतर्गत केंद्रीय एचआरडी मिनिस्‍टर स्‍मृति ईरानी ने गुरुवार को नेशनल आप्रेंटिसशिप स्कीम को बढ़ावा देने के लिए नेशनल वेब पोर्टल लांच किया।  इसका उद्देश्य बारहवीं पास, ग्रेजुएट्स, डिप्‍लोमा व वोकेशनल सर्टिफिकेट होल्‍डर्स के लिए नेशनल अप्रेंटिसशिप स्‍कीम को प्रमोट करना है ताकि लोगों को पेशेवर ट्रेनिंग प्राप्त करने में आसानी हो और अधिक से अधिक लोगों का स्किल डेवलपमेंट हो सके।



इस अवसर पर ईरानी ने कहा कि यह पोर्टल सर्विस की घर पर डिलिवरी, संबंधित प्रक्रियाओं का अच्‍छी तरह क्रियान्‍वयन, स्‍टूडेंट के समय की बचत, आंतरिक शिकायत समिति की व्‍यवस्‍था द्वारा वर्कप्‍लेस पर महिलाओं को सुरक्षा, और अप्रेंटिस की शिकायतों को दूर करेगा।

स्‍मृति ईरानी द्वारा इस पोर्टल का लोगो और स्‍लोगन भी लॉन्‍च किया गया। पोर्टल के लोगो का नाम दिया गया है-‘सशक्‍त युवा-समर्थ भारत’। यह वेब पोर्टल अनेक भाषाओं में होगा तथा यह सभी स्‍टेकहोल्‍डर्स जैसे स्‍टूडेंट, संस्‍थान और देशभर के टेक्निकल इंस्‍टीट्यूशन आदि से निरंतर संपर्क बनाए रखेगा। इससे ट्रेनिंग के मामले में पारदर्शिता को सुनिश्चित किया जा सकेगा।
आपको बताते चले कि चेन्‍नई, मुंबई, कानपुर व कोलकाता स्थित बॉर्ड ऑफ अप्रेंटिस ट्रेनिंग (बीओएटी)/बोर्ड ऑफ प्रेक्टिकल ट्रेनिंग (बीओपीटी) के द्वारा मिनिस्‍ट्री एक वर्ष के लिए अप्रेंटिस ट्रेनिंग स्‍कीम का क्रियान्‍वयन करती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें