नोटबंदी का दिखा असर इन प्रमुख 10 अरबपति उद्योगपतियों पर भी
एक सप्ताह में इनकी दौलत में आई अस्सी हजार करोड़ रुपए की गिरावट
आज हम मीडिया में जहां देखे नोटबंदी का असर दिखाया जा रहा है। इससे आम आदमी पर पड़ने वाले प्रभाव को बताया जा रहा है, लेकिन अगर हम आपसे कहे कि इससे सबसे अधिक असर देश के प्रमुख दस अरबपतियों पर भी देखने को मिल रहा है, तो शायद आपको यकीन न हो लेकिन यह सच है। ध्यान देने योग्य बात तो यह है कि बिगड़े हालात के चलते बाजार में हुई गिरावट से बीते सप्ताह इन उद्योगपतियों की संपत्ति में अस्सी हजार करोड़ रुपए की गिरावट आई है। नोटबंदी के बाद से जहां कुमार मंगलम बिड़ला ग्रुप की कंपनियों का कुल मार्केट कैप 20 हजार करोड़ से अधिक घटा है, तो वहीं मुकेश अंबानी के वेल्थ में भी गिरावट दिखाई दे रही है। चलिए जानते हैं ऐसे ही दस बड़े अरबपति उद्योगपतियों के बारे में, जिनकी संपत्ति में बड़ी गिरावट हुई है।
1. कुमार मंगलम की आदित्य बिड़ला ग्रुप की छः कंपनियों की कुल मार्केट कैप 20301 करोड़ रुपए घट गई है। गत सप्ताह यह किसी भी नेतृत्व को हुआ अब तक सबसे बड़ा झटका है। चलिए जानते हैं कुछ प्रमुख गिरावटों को-
आदित्य बिड़ला नूवो की कुल मार्केट कैप 1742 करोड़ रुपए घट गई है।
ग्रैसिम की मार्केट कैप 4331 करोड़ रुपए घट गई है।
हिंडाल्को की मार्केट कैप 588 करोड़ रुपए कम हुई है।
आइडिया सेल्युलर की मार्केट कैप 990 करोड़ रुपए घटी।
दूसरी ओर, अल्ट्राटेक सीमेंट की मार्केट कैप 15330 करोड़ रुपए बढ़ी है।
2. गत सप्ताह के बाद से आनंद महिंद्रा ग्रुप की कंपनियों के कुल मार्केट कैप में 15808 करोड़ रुपए की गिरावट आई है। चलिए जानते हैं कुछ प्रमुख गिरावटों को-
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का मार्केट कैप 6836 करोड़ रुपए घटा है।
महिन्द्रा फाइनेंशियल की मार्केट कैप 395 करोड़ रुपए कम हुई है।
कोटक महिन्द्रा बैंक की मार्केट कैप 7308 करोड़ रुपए घटी है।
महिन्द्रा सीआई की मार्केट कैप 375 करोड़ रुपए कम हुई है।
टेक महिन्द्रा की मार्केट कैप 894 करोड़ रुपए घटी है।
3. 8 नवंबर के बाद से अनिल अग्रवाल की कुल मार्केट कैप 11879 करोड़ घटी है। चलिए जानते हैं कुछ प्रमुख गिरावटों को-
वेदांता की मार्केट कैप 2379 करोड़ रुपए कम हुई है।
हिंदुस्तान जिंक की मार्केट कैप में 7605 करोड़ रुपए की कमी दर्ज की गई है।
केयर्न इंडिया की मार्केट कैप 1895 करोड़ रुपए घट गई है।
4. दिलीप सांघवी की कंपनियों का मार्केट कैप गत सप्ताह के दौरान 9747 करोड़ रुपए कम हो चुका है। चलिए जानते हैं कुछ प्रमुख गिरावटों को-
सन फार्मा एडवांस्ड रिसर्च कंपनी की मार्केट कैप 46 करोड़ रुपए कम हुई है।
सन फार्मा इंडस्ट्री की मार्केट कैप 9701 करोड़ रुपए घटी है।
5. अनिल अंबानी की रिलायंस एडीए ग्रुप की चार कंपनियों की कुल मार्केट कैप गत सप्ताह में 5802 करोड़ रुपए घटी है। चलिए जानते हैं कुछ प्रमुख गिरावटों को-
रिलायंस कैपिटल की मार्केट कैप 1695 करोड़ रुपए घटी हैं।
रिलायंस कम्युनिकेशंस की मार्केट कैप में 1668 करोड़ रुपए की कमी आई है।
रिलायंस पावर के मार्केट कैप में 1178 करोड़ की गिरावट दर्ज की गई है।
रिलायंस इन्फ्रा की मार्केट कैप में 1262 करोड़ रुपए की कमी आई है।
6. 8 नवंबर के बाद से के पी सिंह की रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ की मार्केट कैप में 5778 करोड़ रुपए की कमी आई है।
7. आदि गोदरेज के स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुई तीन कंपनियों की कुल मार्केट कैप में गत सप्ताह में 5449 करोड़ रुपए की कमी आई है।
8. हिंदुस्तान के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को नोट बैन के बाद स्टॉक मार्केट में 3746 करोड़ रुपए का नुकसान झेलना पड़ा है।
9. गौतम अडानी की अडानी ग्रुप कंपनियों की कुल मार्केट कैप गत सप्ताह लगभग 1076 करोड़ रुपए घट गई है। चलिए जानते हैं कुछ प्रमुख गिरावटों को-
अडानी एंटरप्राइजेस की कुल मार्केट कैप 264 करोड़ रुपए घटी है।
अडानी पावर की मार्केट कैप 598 करोड़ रुपए कम हुई है।
अडानी ट्रांसमिशन की मार्केट कैप में भी 214 करोड़ रुपए की गिरावट दर्ज की गई है।
10. सुनील भारती मित्तल की भारती ग्रुप की कंपनियों की कुल मार्केट कैप नोटबंदी के बाद 531 करोड़ रुपए घटी है।
जबकि इसी बीच भारती एयरटेल की मार्केट कैप 739 करोड़ रुपए और भारती इन्फ्राटेल की मार्केट कैप 208 करोड़ रुपए बढ़ी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें