मंगलवार, 23 जनवरी 2018

आज का विचार 

शिक्षक और सड़क दोनों,
एक जैसे होते हैं।

खुद जहा है वही पर रहते हैं,
पर दूसरों को उनकीं मंजिल तक पहुंचा ही देते हैं।

सोमवार, 22 जनवरी 2018

आज का विचार 



प्रभु न दंड देते है, प्रभु न माफ करते है,
वह तो कर्म-फल के तराजू है…

जो बस इंसाफ करते है


सुख-दुख का बटन तेरे हाथ में है बन्‍दे,
तुम उसे खुद ही ऑन करते हो और ऑफ करते हो
ईश्‍चर के न्‍याय की चक्‍की धीमी जरूर चलती है
पर पीसती बहुत बारीक है।

रविवार, 21 जनवरी 2018

आज का विचार 

कुछ लोग तो आपसे सिर्फ इसलिए भी नफरत करते हैं,
क्‍योंक बहुत सारे लोग आपसे प्‍यार करते है ।

शुक्रवार, 19 जनवरी 2018

आज का विचार 


कुछ लोग तो आपसे सिर्फ इसलिए भी नफरत करते हैं,
क्‍योंक बहुत सारे लोग आपसे प्‍यार करते है ।

गुरुवार, 18 जनवरी 2018

आज का विचार 

सबको गिला है,
बहुत कम मिला है,
जरा सोचिए…
जितना आपको मिला है,
उतना कितनों को मिला है

बुधवार, 17 जनवरी 2018

आज का विचार 

आप कब सही थे,
इसे कोई याद नहीं रखता!
आप कब गलत थे,
इसे कोई नहीं भूलता!

मंगलवार, 16 जनवरी 2018


आज का विचार 

सबको गिला है,
बहुत कम मिला है,
जरा सोचिए…
जितना आपको मिला है,
उतना कितनों को मिला है

सोमवार, 15 जनवरी 2018

आज का विचार 

नीम के पेड़ को दूध और घी से सींचा जाये तो भी नीम का वृक्ष मीठा नहीं हो जाता, उसी प्रकार दुष्ट व्यक्ति को कितना भी ज्ञान दे दो, वो अपनी दुष्टता नहीं त्यागता.

रविवार, 14 जनवरी 2018

आज का विचार 

व्यक्ति अकेले पैदा होता है और अकेले मर जाता है;और वो अपने अच्छे और बुरे कर्मों का फल खुद ही भुगतता है; और वह अकेले ही नर्क या स्वर्ग जाता है.

शुक्रवार, 12 जनवरी 2018

आज का विचार 

यदि आपको अच्छा करना नहीं आता या फिर अच्छा नहीं कर सकते तो कम से कम अच्छा दिखाने की कोशिश जरूर करें।

गुरुवार, 11 जनवरी 2018


आज का विचार 

हमारे भविष्य का सुख कड़ी मेहनत पर निर्भर है। अब यह हमारे ऊपर है कि हम किसे चुनते हैं-वर्तमान क्षणिक सुख को या हमेशा चलने वाले सुख को।

बुधवार, 10 जनवरी 2018

आज का विचार 

क्या आपने कभी सोचा है कि

जैसे आप अपने पैसे को खर्च करते हैं,

वैसे अपने समय को भी खर्च कर पाते हैं। 

आज का विचार 

क्या आपने कभी सोचा है कि

जैसे आप अपने पैसे को खर्च करते हैं,

वैसे अपने समय को भी खर्च कर पाते हैं।

सोमवार, 8 जनवरी 2018

आज का विचार 

जो कितनी ज्यादा स्किल्स रखता है वह उतना ही अधिक योग्य होता है और जो जितना ज्यादा योग्य है, उतना ही ज्यादा कीमत है यानि उतना ही अधिक कमाता है। 

रविवार, 7 जनवरी 2018

आज का विचार 

यदि किसी चीज की कीमत या वेल्यू लगातार बढ़ानी है तो उसकी क्वालिटी या गुणवत्ता को लगातार बढ़ाते रहना होगा यही बात मनुष्य पर भी लागू होती है। इसीलिए यदि किसी मनुष्य को अपनी वेल्यू या कीमत को बढ़ाना है तो जरूरी है कि उसे अपनी योग्यता या स्किल को लगातार बढ़ाते रहना होगा। 

शुक्रवार, 5 जनवरी 2018

आज का विचार 

खुद के लिए पैसा कमाना अच्छी बात है, 
और उससे किसी और का भी भला हो तो बहुत अच्छी बात है।

गुरुवार, 4 जनवरी 2018

आज का विचार 

आजकल लोग अपनी कार की सर्विस हर दो या तीन महीने में करा लेते हैं और सर्विस की प्रत्येक तारीख, यानि सर्विस हो चुकी और सर्विस होने वाली तारीख का, पूरा हिसाब किताब रखते हैं परंतु शरीर की सर्विस कब करानी है, इसका कोई ध्यान नहीं है, इसका कोई हिसाब किताब नहीं है, कभी सोचा है आपने ऐसा क्यों होता है?

बुधवार, 3 जनवरी 2018




आज का विचार 

यदि दौड़ लगा सकते हैं तो रोज सुबह या शाम 2 से 3 किलोमीटर की दौड़ लगाएं। बहुत फायदा होगा। लेकिन आज आप यह दौड़ नहीं लगा पाए तो आने वाले समय में आप इतनी ही दौड़ डॉक्टर के क्लिनिक पर जाने और मेडिकल जाने के लिए जरूर लगाएंगे।

मंगलवार, 2 जनवरी 2018

आज का विचार 

आपकी प्रॉपर्टी का “कुल योग” (Net worth) बढ़ता रहे, यह बहुत अच्छी बात है लेकिन “रामदेव वाला योग” (yoga for Health) आपके जीवन का हिस्सा न हो तो समझो कि आप अपनी property or wealth का सही उपयोग नहीं कर पाएंगे।

सोमवार, 1 जनवरी 2018

आज का विचार 


उम्र बढ़ने के साथ आपको अपना बैंक बैलेंस का आकार भी बढ़ाना चाहिए लेकिन पेट के आकार को भी साथ में ध्यान रखना चाहिए, वह ज्यादा न बढ़े वरना बढ़े हुए Bank Balance का फायदा कोई और लेगा आप नहीं।

रविवार, 31 दिसंबर 2017

आज का विचार 

सफल होना और जरुरी चीजों का उपभोग करना आपका जन्म सिद्ध अधिकार है लेकिन खराब स्वास्थ्य की कीमत पर नहीं। आपको सबसे पहले अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए।

शनिवार, 30 दिसंबर 2017

किसानों को खुशहाल बनाने के लिए 
आया कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग ऐक्ट


कृषि क्षेत्र में मूल्यों से जुड़े जोखिम को कम करने के लिए सरकार ने कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग पर नया मॉडल ऐक्ट ड्राफ्ट प्रस्तुत किया है। कंपनियों की माने तो राज्यों द्वारा इस अधिनियम को लागू करने के बाद किसानों के हितों की रक्षा होगी, फूड प्रोसेसिंग सेक्टर की ग्रोथ बढ़ेगी और ऐग्रिकल्चर सेक्टर में इन्फ्रास्ट्रक्चर और टेक्नॉलजी में इन्वेस्टमेंट करने के लिए उनका भरोसा बढ़ेगा।

केंद्र सरकार द्वारा किसानों की आय दुगुनी करने के उद्देश्य को लेकर वर्ष 2017-18 के बजट में घोषणा की गई थी कि किसानों को कृषि उद्योग के साथ जोड़कर उनकी फसल के लिए बेहतर दाम दिलाने के लक्ष्य से एक कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग ऐक्ट बनाया जाएगा। अब सरकार द्वारा इस अधिनियम के ड्राफ्ट पर अपना परामर्श देने के लिए कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग और वैल्यू चेन से जुड़ी कंपनियों, किसान संगठन और किसानों को 6 जनवरी तक का समय दिया है।

श्री अनिल जैन (प्रबंध निदेशक, जैन इरिगेशन सिस्टम्स ) की माने तो इस ऐक्ट से छोटे किसानों की हित रक्षा सहित मंडियों के बिना इंडस्ट्री को कच्चे माल की बेहतर आपूर्ति को सुनिश्चित किया जा जाएगा। हालांकि, सभी स्टेकहोल्डर्स की हित रक्षा और लालफीताशाही से बचाव को पक्का करने के लिए ड्राफ्ट अधिनियम की कुछ शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की आवश्यकता है। साथ ही इस तरह के कॉन्ट्रैक्ट में विवादों को निपटाने की प्रक्रिया को व्यावहारिक और शीघ्र होना चाहिए।

श्री योगेश बेलानी (सीईओ, फील्डफ्रेश फूड्स) का कहना है कि देश की 58 पर्सेंट जनसंख्या के लिए कृषि आय का प्रमुख माध्यम है। कृषि उत्पादन में निवेश बढ़ने से देश के किसानों को काफी लाभ होगा। कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग पर अधिनियम बनने से निजी क्षेत्र को कृषि में निवेश करने और तकनीक के अधिक प्रयोग के लिए कदम उठाने का प्रोत्साहन मिलेगा। उनकी माने तो फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री में इन्वेस्टमेंट से कटाई के बाद होने वाले नुकसान को बहुत कम किया जा सकेगा। इससे रोजगार भी बढ़ेगा। कृषि मंत्रालय का कहना है कि देश में लगभग 12 करोड़ कृषि परिवारों में से 86 प्रतिशत से अधिक छोटे (खेती की 2 हेक्टेयर या इससे कम जमीन) और सीमांत (खेती की 1 हेक्टेयर या इससे कम जमीन) किसान हैं। देश में भूमि का औसत स्वामित्व 1.1 हेक्टेयर है। श्री अश्विनी अरोड़ा (सीईओ और प्रबंध निदेशक आईएलटी फूड्स) के अनुसार, ’इससे खेती अधिक संगठित बनेगी और किसानों को बीजों, फर्टिलाइजर और अन्य संबंधित चीजों के बारे में बेहतर फैसले करने में मदद मिलेगी। इससे फसल की गुणवत्ता और मात्रा में सुधार होगा।’ श्री जसमीत सिंह (प्रमुख, फिक्की, कृषि विभाग) की माने तो देश में गन्ने, बागवानी की फसलों, आलू आदि फसलों के लिए कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग की जा रही है और इस वजह से किसानों को मार्केट के उतार-चढ़ाव की मुश्किलों से बचाना जरूरी है।

शुक्रवार, 29 दिसंबर 2017

आज का विचार 

नया साल दहलीज पर दस्तक दे रहा है। हमारे मन में आ रहा है कि “चलो! कोई नया काम करते हैं।” कोई अच्छी आदतें अपनाने का संकल्प लेता हैं तो कोई नया कार्य शुरू करता है। मेरा मानना है कि इन 5 बातों को अपनाकर आपका जीवन बहुत सरल और सुखद हो जा सकता है।
1. वर्ष में 365 दिन होते हैं। हमें करना यह है कि इन 365 दिनों में से कम से कम 100 दिन ऐसे हों, जो पूरे साल के सबसे अच्छे दिन माने जा सकें।
2. नए साल में आप पहले ही सुनिश्चित कर लीजिये कि वर्ष में किन रास्तों से आपको पैसे कमाने हैं, खर्च पूरे करने के बाद कितना पैसा आपको बचाना है और जो पैसा आपने बचाया है, उसको कौन सी जगह लगाना है ताकि वह पैसा बढ़ सके। 
3. नववर्ष में दिन की प्लानिंग आपको एक दिन पहले ही बनानी होगी यानि कल के कामों की योजना आज रात सोने से पहले बना लें। ऐसे ही प्रतिमाह की भी प्लानिंग बनाएं।
4. माने समय ही धन है और अपना 1 सेकण्ड भी बेकार न जाने दे। समय की पहले से ही सुनिश्चित तरीके से योजना यानि अच्छी प्लानिंग करें। 
5. नववर्ष पर अच्छी आदतों को अपनाएं ताकि आपका आने वाला प्रत्येक दिन बीते हुए दिन से बेहतर बने। इससे आपमें सकारात्मक ऊर्जा आएगी, जो आपका दिन बेस्ट बनाने में आपकी मदद करेगी। प्रतिदिन की गलतियों को कल न दोहराने का रोज संकल्प ले। आज की प्लानिंग की कमी को कल नहीं दोहराये ताकि आज आपके कल से बेहतर बन सके।
यदि आप इन 5 संकल्पों को अपने जीवन में सही तरीके से अपनाएंगे तो यकीन मनाएं कि सफलता स्वयं आपका राजतिलक करेगी। आप भीड़ से अलग हटकर एक बेहतर और सफल जीवन व्यतीत पाएंगे। निश्चित ही आपको कहना होगा कि “वाह, क्या बेहतरीन साल था वो! लाइफ ही चेंज हो गयी।”


गुरुवार, 28 दिसंबर 2017

आज का विचार 


अपनी मेहनत और ईमानदारी के बदौलत,

सच्चाई को झूठ के सामने कभी झुकने ना दो.

चाहें आसमां का सूरज बुझ जाए,

पर मन का सूरज बुझने ना दो

बुधवार, 27 दिसंबर 2017

आज का विचार 

सुना है इस जीवन का कोई भरोसा नहीं,

कुछ भी हो पर खुद पर पूरा भरोसा करो,

चाहें यह अंतराल कितना भी छोटा हो,

पर तुम उठो और कोई बड़ा चमत्कार करो.

मंगलवार, 26 दिसंबर 2017

आज का विचार  

चाहें मन्नत का धागा टूट जाए,पर विश्वास का धागा टूटने ना दो.चाहें आसमां का सूरज बुझ जाए,पर मन का सूरज बुझने ना दो.

सोमवार, 25 दिसंबर 2017



आज का विचार 

एक बार अपने अंदर के रेडियो को सुनो,

एक-एक कर के अपनी खूबियों को चुनो,

आशाओं के धागे को जोड़ जोड़ कर,

जीवन में सफलता की चादर को बुनो.

रविवार, 24 दिसंबर 2017

आज का विचार 

चाहें सारे जमाने का दामन छूट जाए

पर उम्मीदों का दामन छूटने ना दो.

चाहें आसमां का सूरज बुझ जाए,

पर मन का सूरज बुझने ना दो.

गुरुवार, 21 दिसंबर 2017


आज का विचार 

चाहें सारे जमाने का दामन छूट जाए,पर उम्मीदों का दामन छूटने ना दो.चाहें आसमां का सूरज बुझ जाए,पर मन का सूरज बुझने ना दो.

बुधवार, 20 दिसंबर 2017

आज का विचार 

भविष्य का खाका वर्तमान में ही खींच लो,और अपने भूतकाल से थोड़ा-सा सीख लो,सफलता पाने का यह मंत्र कुछ अनोखा है,चलते हुए गिर जाओ तो उठो और फिर चलो.

मंगलवार, 19 दिसंबर 2017

आज का विचार 

चाहें आसमां का सूरज बुझ जाए,पर मन का सूरज बुझने ना दो.पथरीले रास्तों से कदम लहूलुहान हो जाए,पर बढ़ते कदमों को रुकने ना दो.

सोमवार, 18 दिसंबर 2017


आज का विचार 


दुनिया का चाहें सबसे अमीर व्यक्ति हो या सबसे गरीब, सबसे सफल इंसान हो या सबसे विफल आदमी, परेशानियां सभी के जीवन में आतीं हैं और जब यह सभी के जीवन में आती हैं तो इनसे घबराना कैसा! आना है तो आती रहें, चिंता की कोई बात नहीं, स्वागत है इनका। चूंकि जीवन में समस्याएं हमें सफलता के मार्ग से रोकने नहीं आतीं अपितु यह हमें और बड़ी सफलता को प्राप्त करने लायक बनाने आती हैं।

रविवार, 17 दिसंबर 2017


आज का विचार 


भगवान कहते हैं उदास मत होना कूयोकि में तुम्हारे साथ हू सामने नहीं पर आसपास हू पलकों को बंद कर दिल से याद करना में और कोई नहीं तेरा आत्मविश्वास हू.

शुक्रवार, 15 दिसंबर 2017

आज का विचार 

नारी शक्ति के लिए सबसे बेहतरीन उपहार है, उसका
आदर करना, जोकि हर किसी को ही नसीब नहीं होता।

गुरुवार, 14 दिसंबर 2017

आज का विचार 

इंसान के जिस्म का सबसे खूबसूरत हिस्सा है “दिल”,वो ही साफ न हो तो चमकता “चेहरा” किस काम का।

बुधवार, 13 दिसंबर 2017


आज का विचार 

संभव और असंभव के बीच की दूरी,

व्यक्ति के निश्चय पर निर्भर करती है।

मंगलवार, 12 दिसंबर 2017

आज का विचार 

मदद करने के लिए सिर्फ ही धन की जरुरत नहीं होती है,

उसके लिए एक अच्छे मन की जरुरत होती है।

बुधवार, 6 दिसंबर 2017



आज का विचार

रातों को नींद आना आसान बात नहीं है,

उसके लिए पूरा दिन ईमानदार रहना पड़ता है.

मंगलवार, 5 दिसंबर 2017

आज का विचार 

आप जीवन में कितने भी ऊँचे उठ जाए पर,

अपनी गरीबी और कठिनाई के दिन कभी मत भूलिए.

सोमवार, 4 दिसंबर 2017

आज का विचार 

क्रोध एक ऐसा तेजाब है,

 जो जिस चीज़ पे डाला जाता है,

उससे ज्यादा उस पात्र को नुकसान पहुंचाता है,

 जिसमे वो रखा है.

रविवार, 3 दिसंबर 2017

आज का विचार 

रफ़्तार ज़िन्दगी की,

कुछ यूं बनाए रखिये।


कोई दुश्मन आगे ना निकल जाए,

और कोई दोस्त पीछे ना छूट जाये।

शुक्रवार, 1 दिसंबर 2017

आज का विचार 

खामोश रहने का भी अपना ही मजा है,
क्योंकि नींव के पत्थर कभी बोला नहीं करते।

गुरुवार, 30 नवंबर 2017


आज का विचार 

 इस तरह से अपना व्यवहार रखना चाहिए कि अगर कोई तुम्हारे बारे में बुरा भी कहे,
 तो कोई भी उस पर विश्वास न करे।

बुधवार, 29 नवंबर 2017


आज का विचार 


जिंदगी साइकिल चलाने जैसी है,
अगर आप अपना बैलेंस बनाये रखना चाहते है तो चलते रहे

 

मंगलवार, 28 नवंबर 2017




आज का विचार 

हम चीजो को उस तरह से नही देखते जिस तरह से वे है बल्कि हम चीजो को उस तरह से देखते है जिस तरह के हम है।

सोमवार, 27 नवंबर 2017


आज का विचार 

तू छोड़ दे कोशिशें; इन्सानों को पहचानने की !
यहाँ जरुरतों के हिसाब से; सब बदलते नकाब हैं !
अपने गुनाहों पर; सौ पर्दे डालकर,
हर शख़्स कहता है; “ज़माना बड़ा ख़राब है”

रविवार, 26 नवंबर 2017


आज का विचार 

जुबान का वजन बहुत कम होता है
पर बहुत कम लोग इसे सम्हाल पाते है।

गुरुवार, 23 नवंबर 2017



आज का विचार 

कभी-कभी सम्मान देना ही सबसे बड़ा योगदान सिद्ध होता है।

मंगलवार, 21 नवंबर 2017



आज का विचार 

यात्रा मुश्किल, लंबी और थकाने वाली हो सकती है लेकिन निश्चय ही यह आनंदायक होती है। इसलिए यात्रा से आनंद उठाएं और फिर आकर अपने काम में जुट जाएं।

समय की जरूरत को देखते हुए बदलेगी कृषि शिक्षा
होगा जैविक कृषि में एमएससी 
और पशुचिकित्सा में आयुर्वेद विषय शामिल


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विज़न 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने की योजना को वास्तविक धरातल पर उतारने के लिए सरकार के सभी विभाग सक्रिय हैं। इसके लिए जहां किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए किसानों की पाठशालाएं लगाई जा रही हैं, जिसमें पशुपालन, मधुमक्खी, रेशम, मुर्गी पालन और मृदा स्वास्थ्य कार्ड, रबी फसलों का उत्पादन बढ़ाने और लागत कम करने की उन्नत तकनीक सिखाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर कृषि शिक्षा में ग्रेजुएशन स्तर के पाठ्यक्रमों को बदलने के बाद अब एमएससी और पीएचडी के पाठ्यक्रमों को भी नए कलेवर के साथ प्रस्तुत करने की कोशिश शुरू कर दी गई है। संभावना है कि संशोधित और बदले गये पाठ्यक्रमों को आगामी नये शिक्षा सत्र से लागू किया जा सकता है। इसके लिए विशेषज्ञों की एक उच्च स्तरीय समिति भी गठित कर दी गई है। ऐसा माना जा रहा है कि पाठ्यक्रमों में परिवर्तन का कारण समय के साथ बदलती जरूरतें हैं।


परिवर्तन को 14 सदस्यीय विशेषज्ञों की समिति पहनाएंगी अमली जामा

डॉक्टर नरेंद्र राठौर (उप महानिदेशक, शिक्षा, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) की माने तो कमेटी में विभिन्न विषयों के कुल 14 सदस्य एवं विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ हैं, जिनकी अध्यक्षता डॉक्टर अरविंद कुमार करेंगे। एमएससी और पीएचडी के पाठ्यक्रमों में परिवर्तन पूरी कृषि शिक्षा को प्रभावित करेगा। एमएससी के 90 कोर्स और पीएचडी के 80 कोर्स में बदलाव का असर दिखेगा, जोकि खेती जैसे व्यापक क्षेत्र में किसानों की आय को दुगुना करने और कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने का बहुत ही कारगर साधन साबित होगा।
जैविक कृषि में एमएससी, पशु चिकित्सा में आयुर्वेद विषय को किया जाएगा सम्मिलित

जैविक खेती में एमएससी आदि विषयों पर पाठ्यक्रम तैयार किये जाएंगे। पशु चिकित्सा के लिए आयुर्वेदिक विषय में एमएससी की पढ़ाई की जा सकेगी। छात्रों को अनुभव से सीखने और विभिन्न विषयों के अंतर संबंधों के साथ डिग्री दी जा सकेगी। दो वर्ष के एमएससी कोर्स की पढ़ाई के साथ तीन माह का व्यावहारिक प्रशिक्षण लेना होगा। अंडर ग्रेजुएट कोर्स का पाठ्यक्रम पहले ही बदला जा चुका है, जिसके परिणाम उत्साहजनक रहे हैं। इसीलिए अब दूसरा चरण आरंभ किया गया है, जिसका लक्ष्य कृषि शिक्षा को रोजगार परक बनाना है, ताकि कृषि क्षेत्र में मानव संसाधन की मांग को पूरा किया जा सके।

जुलाई 2018 सत्र में लागू होगा नया पाठ्यक्रम

जुलाई 2018 में शुरु होने वाले आगामी शिक्षा सत्र में यह पाठ्यक्रम शुरु होगा। संशोधित पाठ्यक्रम देश के सभी 75 कृषि विश्वविद्यालयों और 368 कृषि महाविद्यालयों में लागू किया जाएगा। प्रत्येक शिक्षा सत्र में लगभग 50 हजार से अधिक छात्र बीएससी और 18 हजार से अधिक एमएससी और पांच हजार छात्र पीएचडी करते हैं। डाक्टर राठौर का कहना है कि नये पाठ्यक्रमों से कृषि शिक्षा का स्तर जहां ऊंचा होगा, वहीं यहां निकलने वाले छात्र नौकरी मांगने की जगह नौकरी दे वाले उद्यमी बनेंगे।

सोमवार, 20 नवंबर 2017


आज का विचार 

जब तक आप किसी काम को दिल लगाकर नहीं करेंगे तब तक आप सफल नहीं हो सकते हैं। आपको अपने काम को दिल में और दिल को काम में लगाए रखना चाहिए।

रविवार, 19 नवंबर 2017


आज का विचार 

जब आप काम करते हैं तो कई बार आप सफल होते हैं और कई बार असफल। सफलता पर अति उत्साहित न हों और असफल होने पर धैर्य न खोएं। जीवन में सफलता और असफलता, दोनों का सामना करना पड़ता है। किसी बात की फिक्र किए बगैर जीवन में आगे बढ़ने की सोचते रहें।


गुरुवार, 16 नवंबर 2017



आज का विचार 


आप जब स्वस्थ होंगे तभी काम सही कर सकेंगे। इसलिए आपको अपने सेहत पर ध्यान देना चाहिए। खान-पान से लेकर एक्सरसाइज हर चीज पर ध्यान देने की जरूरत है। इससे आप फिट और स्वस्थ रहेंगे।